बॉलीवुड में स्टार एक के बाद एक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। ‘मोस्टवॉन्डेट बैचलर’ की लिस्ट में ‘जुड़वा 2’ स्टार वरुण धवन का नाम भी शामिल हैं। ऐसे में वरुण के फैन्स जानने के लिए बेताब हैं कि वह कब शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बता दें, वरुण अपनी रूमर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों साथ में हैंगआउट करते, शादी और पार्टीज में जाते हुए या लंच डेट पर साथ मिलते दिखते हैं। हालांकि वरुण ने कभी अपने रिलेशन के बारे में मीडिया के सामने कुछ भी साफ नहीं किया।
लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण इस बात को मानते हैं कि उनकी ‘लेडी लव’ का उनकी पर्सनल और प्रोफेश्नल लाइफ में बहुत सहयोग है। बावजूद इसके उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि वह रिलेशनशिप में हैं या नहीं। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ का प्रमोशन करने निकले वरुण शादी को लेकर कहते हैं- ‘जब शादी और सेटेल डाउन होने का मैं तय करूंगा तो आप लोगों को जरूर बताउंगा।’
बी टाउन में इस वक्त प्राइवेट तरीके से सेलेब्स की शादी होने का जोरोंशोरों से ये ट्रेंड चल रहा है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हुई थी। इससे पहले सोनम कपूर-आनंद आहुजा, नेहा धूपिया-अंगद बेदी और अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की शादी की खबर आई थी। इस दौरान एक के बाद एक सेलेब्स की शादी और सगाई की खबरें हर तरफ छाई रहीं। फिलहाल इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में वरुण के फैन्स को भी उनकी शादी की खबर का इंतजार है।
