Arjun Kapoor Comment on Varun Dhawan: अर्जुन कपूर अक्सर बी-टाउन के दूसरे सेलेब्स की तस्वीरों पर कमेंट कर ट्रोल करते रहते हैं। अब उन्होंने वरूण धवन की पोस्ट पर भी कमेंट किया है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि वरूण धवन को अर्जुन कपूर का कमेंट रास नहीं आया है। ऐसे में वरूण ने अर्जुन को जवाब देते हुए उन्हें उनकी पोस्ट पर कमेंट न करने की बात कही है।
दरअसल वरूण धवन ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वरूण अपनी भतीजी संग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ वरूण ने कैप्शन लिखा- मैनेजर- वरूण आज आप पूरा दिन फ्री हैं, चलो मीटिंग खत्म कर लेते हैं? वरूण- मैं बहुत बिजी हूं इशिता। वरूण की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अर्जुन ने लिखा- इसका (भतीजी) डेब्यू।
अर्जुन के इस कमेंट पर वरूण धवन ने लिखा- अर्जुन कुछ भी मत लिखो, रोहित ने लंबे वक्त के बाद कुछ शेयर करने की इजाजत दी है। हालांकि इसके बाद भी अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा- बेटी नं 1 और चाचू नंबर 1. बता दें कि वरूण धवन के इस वीडियो पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने अपना रिएक्शन जाहिर किया है। इस लिस्ट में सोनम कपूर, कृति सेनन और आयुष्मान खुराना से लेकर नरगिस फाखरी और शिल्पा शेट्टी तक के नाम शामिल हैं। वीडियो को 23 घंटे के भीतर 20 लाख के करीब व्यूज मिल गए हैं।
[bc_video video_id=”6074314903001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
करियर की बात करें तो वरूण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘कुली नं 1’ है। इस फिल्म में वरूण धवन और सारा अली खान की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म 2020 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वरूण सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक से लेकर कई पोस्टर जारी कर चुके हैं। दर्शकों को कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
(और Entertainment News पढ़ें)