वरुण धवन और करण जौहर के रिश्ते करीबी माने जाते हैं। करण अकसर ही वरुण धवन और अलिया भट्ट के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। हाल ही में जब करण के बच्चे यश और रूही अस्पताल में थे तो ये दोनों सेलेब्स उनके मिलने भी गए थे, और अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे है। उसे पढ़कर आपको अहसास होगा कि ये केवल खबरें ही नहीं वरुण वाकई करण को काफी अहमियत देते हैं।

जी हां हाल ही वरुण करण जौहर के बच्चों के लिए शॉपिंग करने पहुंचे थे। जब वरुण से पूछा गया कि उन्होंने बच्चों के लिए क्या खरीदा है तो उन्होंने कहा, मैंने बहुत कुछ खरीदा है। लेकिन यह सब सरप्राइज है। क्योंकि मैं चाहता हूं कि यह सब सबसे पहले करण देखें। मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें सबकुछ पसंद आएगा।

बता दें कि करण जौहर हाल ही में अपने बच्चों यश जौहर और रूही जौहर को घर लेकर गए हैं। बच्चों की तस्वीर भले ही उन्होंने अभी तक शेयर नहीं की लेकिन उन्होंने अपने बच्चों की क्यूट नर्सरी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की  थी। करण जौहर के बच्चों के लिए यह नर्सरी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। करण ने जो तस्वीर शेयर की उसमें करण के साथ गौरी भी नजर आ रही हैं।

बता दें कि गौरी करण जौहर के करीबी दोस्तों में से एक हैं। जिन्हें करण के सरोगेसी के जरिए पिता बनने के फैसले के बारे में पता था। करण के ट्विन्स 7 फरवरी को पैदा हुए थे। करीब 5 दिन NICU में रहने के बाद बच्चे घर लेजाए गए। गौरी खान गुरुवार को करण के बच्चों से मिलने उनके घर पहुंची थीं। इससे पहले वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बच्चों से मिलने गए थे। करण जौहर के बच्चों की नर्सरी के अलावा गौरी खान रणबीर कपूर का घर भी डिजाइन कर चुकी हैं।