इन दिनों राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपनी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग कर रहे बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सेट पर नशे में नजर आए। दरअसल उन्होंने शराब किसी गलत इरादे से नहीं पी बल्कि वह बस परफेक्ट शॉट देना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने ऐसा किया। उन्हें इस फिल्म के एक सीन में एक भावुक दृष्य में नशे में दिखना था। और इसके लिए एक परफेक्ट शॉट देने के लिए वरुण ने व्हिस्की के कुछ नीट पेग मारना सही समझा। मजेदार बात यह रही कि वरुण का ऐसा करना काम भी आया। अंग्रेजी साइट फिल्मीमंकी के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान को वरुण का शराब पीने के बाद दिया गया शॉट काफी पसंद आया। उन्होंने बताया कि क्योंकि वरुण जानते थे कि इस शॉट को वह व्हिस्की पीने के बाद ही परफेक्ट तरीके से कर सकते थे।

बता दें कि वरुण आम तौर पर शराब नहीं पीते हैं और सिर्फ स्पेशल ओकेजन पर ही इसे हाथ लगाते हैं। फिट शरीर वाले वरुण बाकी वक्त इससे दूर ही रहते हैं। साइट के मुताबिक जब वरुण से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी शॉट के लिए ड्रिंक किए जाने की बात मानी। उन्होंने कहा- मैंने कुछ ड्रिंक्स ली थीं क्योंकि सीन में वैसा इंपैक्ट देने के लिए यह जरूरी था। हालांकि कुछ देर के लिए मैं हाईपर हो गया था लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। मजेदार बात यह भी है कि इससे पहले फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए शॉट देते वक्त भी वरुण ने ऐसा ही किया था। इस फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

Alia Bhatt, Badrinath Ki Dulhaniya, Varun Alia Badrinath Ki Dulhaniya, Varun Dhawan, Varun Dhawan drunk Badrinath Ki Dulhaniya
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में वरुण धवन और आलिया भट्ट।

Read Also: आलिया भट्ट और वरुण धवन ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बाद अब ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में साथ आएंगे नजर, PHOTOS

Read Also: हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के बाद बद्रीनाथ की दुल्हनिया बनेंगी आलिया, वरुण फिर बनेंगे उनके दूल्हा

Read Also: ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से अलग है ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ : वरुण धवन