मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती है। इसका उदाहरण हम कई बार देख चुके हैं। पुलिस ने कई बार अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों की मदद की है। अपने ट्विटर अकाउंट के जरिेए पुलिस सड़क सुरक्षा के बारे में बताने के साथ ही लोगों को सबक भी देती रहती है। इस बार पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को ना केवल चेतावनी दी है बल्कि उनके घर ई-चालान भी पहुंचा दिया है। दरअसल वरुण धवन अपनी कार से आधा शरीर बाहर निकालकर अपनी एक फैन के साथ सेल्फी क्लिक कर रहे थे।

इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने एक्टर के जरिए लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा- वरुण धवन इस तरह के कारनामे बड़े पर्दे पर काम करते हैं लेकिन मुंबई की सड़कों पर नहीं। आपने अपनी, अपने चाहने वालों और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाला है। हम आप जैसे मुंबईकर और युवा आइकन से बेहतर की उम्मीद रखते हैं। एक ई-चालान आपके घर भेजा जा रहा है। अगली बार यह और और सख्‍ती द‍िखाएंगे।

https://twitter.com/MumbaiPolice/status/933570850292461568

https://twitter.com/indiantweeter/status/933572544355078144

मुंबई पुलिस के इस ट्विट के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस की तारीफ करने लगे। अंकित जैन नाम के यूजर ने लिखा- बहुत प्रभावित। शहनवाज चौधरी ने लिखा- बहुत अच्छा मुंबई पुलिस। अच्छा काम। एडीएन ने लिखा- बहुत अच्छा काम मुंबई पुलिस। ब्रजेश ठाकुर ने लिखा- वाह बहुत अच्छा मुंबई पुलिस। आपने उदाहरण पेश किया। कानून सभी के लिए बराबर है। आपके लिए केवल एक शब्द इज्जत।

मुंबई पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी के बाद वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से सफाई पेश की है। उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं। हमारी कारें चल नहीं रही थी क्योंकि हम ट्रैफिक सिग्नल पर थे और मैं एक फैन की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहता था लेकिन अगली बार मैं सुरक्षा को ध्यान में रखूंगा और इसे बढ़ावा नहीं दूंगा। वर्कफ्रंट कीबात करें तो वरुण धवन शूजित सरकार की अक्टूबर में नजर आएंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है।