Varun Dhawan First Class Dance Video: वरुण धवन ने अपने दोस्त के संगीत फंक्शन में ‘कलंक’ के गाने ‘फर्स्ट क्लास’ पर धमाकेदार डांस किया। वरुण के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वरुण के फैन्स अपने चहेते स्टार का डांस वीडियो देखने के बाद शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अबतक हजारों व्यूज मिल गए हैं। कई फैन्स ने वीडियो को देखने के बाद अपना रिएक्शन कमेंट बॉक्स में जाहिर किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन शनिवार को अपने दोस्त पूजा और अशुंल के संगीत सेरेमनी का हिस्सा बने थे। इस फंक्शन में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग बाहों में बाहें डाले पहुंचे थे। ग्रे कलर के थ्री पीस में वरुण धवन का लुक देखने लायक है। वहीं नताशा दलाल पर्पल कलर के शरारा में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक यूजर ने वरुण की तारीफ करते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा- क्या शानदार डांस है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- मेरा हीरो। जबकि कई सारे फैन्स ने हर्ट इमोजी कमेंट बॉक्स में दी है।
https://www.instagram.com/p/BwwyLG3jzcM/?utm_source=ig_embed

करियर की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म ‘कलंक’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पीरियड ड्रामा होने कारण भी दर्शकों को कलंक पसंद नहीं आई। फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी हैं। इन दिनों वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह एक पंजाबी लड़के का रोल अदा करेंगे तो वहीं श्रद्धा कपूर एक पाकिस्तानी डांसर का रोल निभाएंगीं। फिल्म इस साल 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

