Vaani Kapoor: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर फिल्म वॉर (War Movie) में अपने स्टाइल और अंदाज को लेकर सुर्खियों में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vani Kapoor) एक बार फिर चर्चा में हैं। 11 नवंबर को वाणी ने एक बिकनी फोटो अपलोड की थी जिसमें ‘हरे राम’ लिखा हुआ था। अब इस पोस्ट पर उनके फैंस और इंस्टा यूजर्स ने उन्हें जबरदस्त ट्रोल करना शुरू कर दिया। वाणी ने भी अपनी गलती मानते हुए इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। उनके फैंस ने उनकी फोटो सेव कर दिया और फैन पेज पर अपलोड कर दिया। अब ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
वाणी ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की थी उसमें वाणी कपूर बिकनी में दिख रही हैं। बस इसी बात पर उनके फैंस नाराज हो गए हैं। कई तरह की नसीहतें दे रहे हैं। कुछ ने उन्हें कहा कि आप इतनी सुंदर हो लेकिन ये क्या किया। हिंदू धर्म का कुछ तो ख्याल रख लेती। आपको ये नहीं करना चाहिए था
एक यूजर ने लिखा- ‘कुछ तो शर्म करो भगवान राम का नाम लिखे हुए कपड़े पहन रखे हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा- मैंने आज तक किसी भी पिक पर कमेंट नहीं किया है। ना ही मैं आपको ट्रोल कर रहा हूं। लेकिन मैम प्लीज हमारे धर्म का इस तरह मजाक ना बनाएं।
एक यूजर लिखता है-राम नाम का काम रावण का। वहीं एक और यूजर ने लिखा- राम नाम को मत पहनों मैम अच्छा नहीं।
इसके साथ ही एक फॉलोवर ने वाणी को लिहाज करने की बात कही। ये कुछ कमेंट्स हैं लेकिन और भी कई सारे कमेंट्स हैं जिनमें एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया है। हालांकि कुछ ने उनकी तस्वीर की तारीफ भी कर रहे हैं लेकिन बहुत से कमेंट्स नाकारात्मक हैं। वाणी ने तस्वीर के साथ लिखा है- ‘जीवन को ज्यादा गंभीरता से ना लें। जीते जी इससे कोई बाहर नहीं आ पाया है।’
वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो राजुबेन से की थी। इसके बाद वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफेंं की थीं। बेहतरीन अभिनय के लिए वाणी को फिल्मफेयर अवार्ड के बेस्ट डेब्यू इन फीमेल से भी नवाजा गया था। वाणी इसके बाद बेफिक्रे और हाल में वॉर में नजर आईं थीं।