Bhojpuri Gana: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से हो चुकी है जो 14 फरवरी तक चलेगा। इस प्रेम के पूरे हफ्ते लोग अपने किसी खास को खास उपहार के साथ अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं इस प्यार के जश्न (Celebration Of Love) में गानों (Valentine Bhojpuri Song) की भूमिका भी कम महत्वपूर्ण नहीं होती है। ये प्यार के एहसास को जगाने का काम करते हैं। हिंदी गाने हों या फिर भोजपुरी, सबमें प्यार के लिए कई गाने गाए गए हैं। भोजपुरी गानों की बात करें तो यूट्यूब पर रवि राजा (Ravi Raja), सुभाष तिवारी (Subhash Tiwari), नैना सिंह (Naina singh) के गाने काफी सुने जाते हैं। हाल ही में भोजपुरी के कई वेलेंटाइन सॉन्ग भी रिलीज हुए हैं जिन्हें भोजपुरी श्रोता काफी पसंद कर रहे हैं। हम यहां ऐसे ही कुछ गानों का जिक्र करने जा रहे हैं जो काफी चर्चित रहे-

लभ लेटर: रवि राजा और निशू अदिती की आवाज में पिछले साल 7 फरवरी को वेलेंटाइन डे को लेकर यह गाना रिलीज किया गया था। गाने के बोल हैं- लभ लेटर। इस गाने में वेलेंटाइन पर प्रेमी जोड़े के प्यार को दिखाया गया था। यह गाना फिलहाल खूब सुना जा रहा है।

वेलेंटाइन डे है आज: साल 2017 में फरवरी के महीने में रिलीज हुआ था नैना सिंह का यह भोजपुरी गाना खूब वायरल हुआ था। अब तक इसे कई बार देखा जा चुका है। इस गाने को मां जानकी प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया गया है।

हैप्पी वेलेंटाइन डे: सुभाष तिवारी का यह रोमांटिक गाना लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। साल 2017 में वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानि 13 फरवरी को रिलीज इस गाने को सुनकर आप प्यार में खो जाएंगे।