Valentine day 2020: रोज-डे के साथ ही वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है इस खास मौकै पर बॉलीवुड के क्यूट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बात न हो तो ये जातती होगी। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना और रणवीर का पासपोर्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वो वेलेंटाइन-डे (Valentine day) को जमकर सेलिब्रेट करने वाले हैं। दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में हिज या हर #वैकेशन लिखा है।

हालांकि दीपिका और रणवीर वेकेशन पर कहां जा रहे हैं इस बात की जानकारी तो दीपिका ने नहीं दी लेकिन पासपोर्ट में फ्लाइट नंबर 142 है जिससे ये साफ पता चलता है कि ये जोड़ी क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने वेकेशन के लिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहे हैं।

Rose Day 2020, Deepika Padukone, Ranveer Singh, happy valentine day, DeepVeer, Happy Rose Day, Happy Rose Day 2020, happy rose day my love, happy valentine day, Happy Valentine Week, Happy Valentine Week 2020, Deepika Padukone and Ranveer Singh, Happy Rose Day 2020, happy rose day my love
वेलेंटाइन-डे मनाने पति रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण गईं विदेश

दीपिका के इस पोस्‍ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने जहां रणवीर और दीपिका को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं वहीं एक अन्य यूजर ने दोनों की जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें उनकी फिल्म के लिए बधाई दी है। मालूम हो कि रणवीर और दीपिका ने एकसाथ संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीरॉव मस्तानी, पद्मावत और रामलीला में अभिनय किया है जिसे दर्शकों द्वार खूब पसंद किया गया था और तीनों ही फिल्म बड़े पर्दे पर हिट साबित हुईं।

बता दें कि रणवीर सिंह ने जयेश भाई जोरदार की शूटिंग खत्म कर ली है इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी है। रणवीर को आखिरी बार पिल्म ‘गली ब्‍वॉय’ में देखा गया था। वहीं दीपिका फिल्म छपाक में नजर आई थीं। मालूम हो कि रणवीर और दीपिका दोनों को 1983 के क्रिकेट वर्ल्‍ड कप पर आधारित फिल्‍म ’83’ में एक साथ देखा जाएगा। कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं वहीं दीपिका रणवीर सिंह की वाइफ के किरदार में नजर आएंगी।