Vaani Kapoor Viral Post: ऋतिक रोशन (hrithik roshan) और टाइगर श्रॉफ (tiger shroff) की मूवी वॉर (War) से लाइम लाइट में आईं एक्ट्रेस वाणी कपूर पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। हरे राम लिखा हुआ बिकनी पहने उनकी एक फोटो वायरल हो गई थी। इस फोटो पर जबरदस्त विरोध के बाद अब खबर आ रही है कि उनके खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि विवाद ज्यादा होने के बाद वाणी ने अपनी पोस्ट को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया था लेकिन उनके तमाम फैंस और ट्रोल्स ने उनकी उस तस्वीर को दोबारा पोस्ट कर दिया।
वाणी के खिलाफ शिकायत मुंबई निवासी रमा सावंत ने एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। शिकायत में वाणी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। रमा सावंत ने बताया कि इस मामले में वाणी कपूर को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।
बता दें कि 11 नवंबर को वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने डीप नेक का एक टॉप पहन रखा था। इस टॉप पर हरे राम लिखा था। वाणी के इस तस्वीर को शेयर करते ही उस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। उनके फैंस ही उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। कुछ यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए भी यह कह रहे थे कि अरे कम से कम हमारे भगवान राम को तो छोड़ देती।
वर्क फ्रंट की बात करें तो वाणी कपूर की बीते दिनों आई फिल्म वार सुपरहिट रही। उन्होंने अब तक तीन फिल्में की हैं। आने वाले दिनों में वाणी रणबीर कपूर के साथ फिल्मी पर्दे पर दिखाई देंगी। फिल्म का नाम शमशेरा है जिसकी खासी चर्चा अभी से हो रही है। इस फिल्म के सेट से बीते दिनों रणबीर की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। ऋतिक के साथ वाणी का घुंघरू गाना काफी चर्चा में आया था। इसमें ऋतिक के साथ वाणी की केमिस्ट्री बेहद पसंद की गई थी।