वानी कपूर के रूप में बॉलीवुड को एक और उभरती खूबसूरत और हॉट ग्लैमरस सुपरस्टार मिली है। मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली वाणी का जन्म दिल्ली में हुआ था। वाणी ने अपना मॉडलिंग करियर का सफर एलिट मॉडल मैनेजमेंट से शुरू किया था। साल 2009 में सोनी टेलीवीजन सीरीज स्पेशल 10 में उन्होंने बतौर लीड रोल से शुरू किया। उनकी पहली डेब्यू मूली यशराज फिल्म्स ‘शुद्ध देसी रोमांस’ है। जो साल 2013 में रिलीज हुई और इस फिल्म में इनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में वाणी ने तारा की भूमिका निभाई थी। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से नवाजा गया था। इस फिल्म के बाद वाणी ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

अभी हाल ही में वानी ने यश राज फिल्म के बेनर तले बनने वाली फिल्म बेफिक्रे में नजर आईं। फिल्म ‘बेफिक्रे’ की पहले वीकेंड की कमाई भारत में शानदार रही।

इस फिल्म में वानी और रणवीर एक- दूसरे को 23 बार किस करते देख गए। फिल्म 9 दिसम्बर को सिनेमाघरों रिलीज हुई है।

वानी के पास मॉलडिंग के अनुभव के अलावा बेचलर टूरिस्म की डिग्री भी है। यह डिग्री उन्होंने दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से हासिल की है।

रियल लाइफ में वानी का कहना है कि उन्हें स्टाइल से अधिक कम्फर्ट रहना पसंद है। फैशन को लेकर वे काफी बुरी हैं। वे खुद को एक फैशनेबल नहीं मानती।

वानी ऐसी जगह पली बढ़ी हैं जहां पर एक नहीं बल्कि कई जानवर होते हैं। उनका पालन-पोषण एक फार्महाउस में हुआ है। यही वजह है कि अपनी रियल लाइफ वे एक एनीमल लवर भी हैं। जहां पर उनके दोस्त सिर्फ खरगोश, पप्पीज, बतख, घोड़ेे और बंदर होते थे। उनका फार्महाउश एक जू के समान था।

बेफिक्रे की एक्ट्रेस वाणी कपूर ने एफिल टावर पर अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यह गाउन पहना था।