यूट्यूबर अनुनय सूद की 4 नवंबर 2025 को अमेरिका के लास वेगास के नेवादा में निधन हो गया था। वह अपने होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। उनके निधन के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दुबई में रहने वाले ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत फेंटानिल और शराब की अधिक मात्रा के कारण हुई थी।
TMZ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेवादा के क्लार्क काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि सूद की मौत का आधिकारिक कारण फेंटानिल और एथेनॉल को साथ में लेना है।

जानकारी के मुताबिक, अनुनय सूद लास वेगास में हुए Last Vegas Concours 2025 कार शो में हिस्सा लेने के बाद Wynn Las Vegas होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। उस समय पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि घटनास्थल पर उनके शव के पास नशीले पदार्थ (नारकोटिक्स) मिले थे।

पिछली पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार, सूद के साथ कमरे में मौजूद एक महिला ने बताया कि तड़के करीब 4 बजे समूह ने कैसीनो फ्लोर पर एक व्यक्ति से वह पदार्थ खरीदा, जिसे वे कोकीन समझ रहे थे। महिला के अनुसार, सूद, वह खुद और एक अन्य महिला ने उसे सूंघा और फिर सो गए। करीब एक घंटे बाद, जब दोनों महिलाओं की आंख खुली, तो उन्होंने देखा कि अनुनय सूद सांस नहीं ले रहे थे।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: ‘वह खुद आलोचना की लहर में बह गया’, आदित्य धर का ध्रुव राठी को जवाब? सोशल मीडिया पर पोस्ट किया री-शेयर

कौन थे अनुनय सूद?

अनुनय सूद नोएडा के रहने वाले एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर थे। उनकी मौत की जानकारी उनके परिवार ने गुरुवार सुबह उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साझा की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, शूट के बाद अनुनय होटल के कमरे में लौटे थे, लेकिन सुबह वह नहीं उठे। टीम के सदस्यों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: ‘अपनी राय वहीं रखो जहां…’, तेलुगु एक्टर शिवाजी के खिलाफ फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस

अनुनय सूद के इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, यूट्यूब पर लगभग 4 लाख सब्सक्राइबर्स थे और उन्हें Forbes India की Top 100 Stars सूची में भी शामिल किया गया था। उनके पिता राहुल सूद, BHEL से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। अनुनय तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।