सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अब एक ऐसा नाम बन गई हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो कब क्या कर बैठें किसी को यकीन नहीं है। उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने फैशन को आज एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है।

अब तक उन्होंने कांच से लेकर ब्लेड तक से बनीं ड्रेस पहनकर लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं अब उन्हें कई बार पब्लिक प्लेस पर टॉपलेस भी देखा गया है। कई बार उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ होती है, तो कई बार कपड़े ही उनके लिए मुसीबत का सबब बन जाते हैं।

उर्फी को अक्सर ही अपनी कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है, तो पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है। अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली उर्फी अब एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस को उनके अतरंगी कपड़ों के कारण निशाना बनाया गया है।

उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायक दर्ज

दरअसल बीते दिन महाराष्ट्र बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने उर्फी जावेद के कपड़ों पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था। वहीं अब चित्रा वाघ ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर के उर्फी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ट्विटर पर शिकायत पत्र की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा लिखा कि मुंबई की सड़कों पर, सार्वजनिक जगहों, पर घिनौने और गंदे तरीके से अंग प्रदर्शन करते हुए घूम रही उर्फी जावेद के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करें। इस मांग को लेकर माननीय मुंबई पुलिस कमिश्नर और मुंबई के संयुक्त आयुक्त कानून व्यवस्था मुंबई पुलिस से मुलाकात की।

चित्रा वाघ ने ट्वीट कर क्या कहा था

भाजपा नेता चेत्रा किशोर वाघ ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर उर्फी जावेद पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि ‘अरे मुंबई में ये क्या हो रहा है। सड़कों पर सक्रिय रूप से सार्वजनिक नग्नता दिखाने वाली इस महिला के लिए मुंबई पुलिस के पास कोई आईपीसी या सीआरपीसी धारा है या नहीं। महिलाएं भी इसे बढ़ावा दे रही हैं। उर्फी को बेड़ी लगा देनी चाहिए।’ इस वीडियो में उर्फी जावेद ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।