बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने कान्स 2023 लुक को लेकर इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स भी बन रहे हैं। इसी बीच ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी ऐश्वर्या को लेकर एक ट्वीट किया है। ऐश्वर्या का आउटफिट यूनीक होने के साथ ही अनकंफर्टेबल दिख रहा था, उनके साथ ड्रेस ठीक करने के लिए लोग भी चलते दिखे। जिन्हें विवेक अग्निहोत्री ने ‘कॉस्ट्यूम स्लेव्स’ बताया। अग्निहोत्री के इस ट्वीट को लेकर तमाम लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है। इसी के साथ अपने अतरंगी फैशन के लिए मश्हूर उर्फी जावेद ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए तंज कसा है।

क्या बोले थे विवेक अग्निहोत्री?

विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय की कान्स की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था,”क्या आप लोगों ने ‘कॉस्ट्यूम स्लेव्स’ शब्द के बारे में सुना है। वह अक्सर लड़कियां होती हैं। आप भारत में अक्सर सभी अभिनेत्रियों के साथ उन्हें देखोंगे। ऐसे अनकंफर्टेबल फैशन के लिए हम इतने मूर्ख और दमनकारी क्यों बनते जा रहे हैं?”

हालांकि विवेक ने अपनी पोस्ट पर ही कमेंट्स करते हुए सफाई दी थी। उन्होंने लिखा था,”मेरी टिप्पणी का ऐश्वर्या राय बच्चन से कोई लेना-देना नहीं है। यह केवल ‘कॉस्ट्यूम स्लेवरी’की अजीब अवधारणा के बारे में है। और ऐश्वर्या राय बच्चन इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। वह सिर्फ एक मॉडल/फैशन एंबेसडर हैं।”

उर्फी जावेद ने पूछे तीखे सवाल

उर्फी ने विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा,”मैं जानना चाहती हूं आपने कौनसे फैशन स्कूल से डिग्री ली है। आपको देख कर लगता है कि आपको फैशन की काफी समझ है। फैशन मूवी आपको ही डायरेक्ट करनी चाहिए थी।”

भड़के फैंस
विवेक अग्निहोत्री की ये टिप्पणी सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि विवेक को इसपर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। जिसे जो पहनना है पहनने दी जाए। हेमराज सिंह ने लिखा,”जो करना है करने दो। कोई आम जिंदगी में ऐसे कपड़े नहीं पहनने वाला है। आपकी शिकायत क्या है? क्या, द फैशन फाइल्स अगली है?”