टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का हिस्सा रह चुकीं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी जावेद आज अपने अंतरंगी स्टाइल और अजीबोगरीब ड्रेसिंग के लिए जानी जाती हैं। वह शीशों के टुकड़ों से तो कभी सीपियों से, कभी पत्ते तो कभी जूट के थैले से अपने लिए ड्रेस बना लेती हैं। उर्फी को अकसर ही अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं।
एक्ट्रेस कब क्या पहनकर सामने आ जाए, इस बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। उनके इस तरह के ड्रेसिंग स्टाइल्स की वजह से उर्फी को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। उनके कपड़ों के लेकर कई बार उन पर कानूनी कार्रवाई भी हो चुकी है। अपने फैशन सेंस के अलावा एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं।
15 अक्टूबर 1997 के दिन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी उर्फी जावेद आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उर्फी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़े स्ट्रगल के बारे में बताने जा रहे हैं।
मुसीबतों में बीता बचपन
उर्फी जावेद आज भले ही कामयाबी के शिखर पर हर रोज नई उड़ान भर रही हैं। लेकिन उनके लिए इस मुकाम तक पहुंचना काफी परेशानी भरा रहा है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था। उर्फी अपने पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की बच्ची हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पति उन्हें और उनकी मां के साथ बहुत मारपीट करते थे। उन्हें खूब टॉर्चर करते थे। वह रोजाना उनके साथ गाली-गलौज करते थे। इससे परेशान होकर उर्फी ने आत्महत्या की भी कोशिश की थी। उनके रिश्तेदार उन्हें गलत समझते हैं, वे उन्हें एडल्ट स्टार बुलाते थे। एक्ट्रेस को किसी से भी बात करने तक की मनाही थी। एक्ट्रेस की अपने पिता से कभी नहीं बनी। आखिर में थककर उन्होंने17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था।
ऐसे मिली पहचान
एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास कई बार खाने के लिए भी कुछ नहीं होता था। सर्दियों में रजाई नहीं होती थी, वह जमीन पर सोती थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें कई टीवी सीरियल्स में भी काम मिला, लेकिन असली पहचान एक्ट्रेस को बिग बॉस ओटीटी से ही मिली।
विवादों से घिरीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस उर्फी जावेद अकसर ही विवादों में घिरी हुई नजर आती हैं। उर्फी का लेखक चेतन भगत के साथ विवाद हुआ था। लेखक ने उर्फी पर कमेंट करते हुए कहा था कि ‘बिस्तर में घुसकर लोग उसकी फोटो देखते हैं, आज मैं भी देखकर आया हूं, उर्फी ने दो फोन पहने हैं।’ यही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस पर यूथ को बिगाड़ने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने भी उन्हें तगड़ा जवाब दिया था। इसके अलावा उर्फी जावेद का राज कुंद्रा से भी विवाद हो गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रहीं।
