ट्विंकल खन्ना और काजोल इन दिनों अपने टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर शुरू हुए इस शो में फिल्मी दुनिया के पॉपुलर कलाकार बतौर मेहमान शामिल होते हैं। अब एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने को मिला कि जाह्नवी कपूर और करण जौहर शो में पहुंचे। इस दौरान काजोल और ट्विंकल ने रिश्ते की बेवफाई पर दोनों से सवाल किया। सवाल के जवाब में जाह्नवी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो का एक मजेदार प्रोमो जारी किया गया है। इसमें देखने को मिला कि दिस और दैट वाले सेगमेंट में काजोल-ट्विंकल ने रिलेशनशिप से जुड़े कई सवाल अपने मेहमानों से किए। लेकिन ज्यादा चर्चा में ‘रिश्ते में बेवफाई’ का सवाल आ गया।
चैट शो टू मच में करण और जाह्नवी से पहला सवाल पूछा गया कि शादी में सबसे ज्यादा मायने प्यार रखता है या फिर कम्पेटिबिलिटी। इसके जवाब में जाह्नवी ने प्यार का नाम लिया। वहीं, काजोल और करण जौहर ने कम्पेटिबिलिटी पर जोर दिया। काजोल ने कहा, कम्पेटिबिलिटी के बिना प्यार कभी भी नहीं टिक सकता है। अगर कम्पेटिबिलिटी नहीं होती, तो शादी के बाद सबसे पहले प्यार ही खत्म होता है। करण ने भी एक्ट्रेस के जवाब का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: टीवी पर नए सीजन के साथ लौट रहा है ‘लाफ्टर शेफ्स’, ये पॉपुलर सितारे लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर ये क्या बोल गईं ट्विंकल खन्ना?
हाल ही में बेवफाई को लेकर करण जौहर और जान्हवी कपूर से ट्विंकल-काजोल ने अपने शो में बात की। जाह्नवी ने रिश्ते में फिजिकल बेवफाई को डील ब्रेकर बताया, तो अन्य लोगों ने इस पर ज्यादा जोर नहीं दिया। सबसे ज्यादा चर्चा में ट्विंकल का रिएक्शन आ गया। उन्होंने कहा, रात गई बात गई। यह प्रोमो वायरल हो रहा है और लोग जाह्नवी कपूर के रिएक्शन और जवाब की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं, काजोल और ट्विंकल को लोगों ने गलत मैसेज देने के लिए ट्रोल किया। करण जौहर ने भी काजोल और ट्विंकल का साथ दिया और इस वजह से फिल्ममेकर भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि, जाह्नवी के पक्ष को लोग सही बताते नजर आए।