25 अप्रैल 2018 को टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा की वेब सीरीज रिलीज हुई थी- ट्विस्टेड 2 (Twisted 2)। इसके पहले सीजन की सफलता को देखते हुए विक्रम भट्ट ने इसके दूसरे सीजन की जब घोषणा की तो मीडिया में इसके और बोल्ड होने की बातें कहीं गईं। हुआ भी यही। सीरीज जब इंटरनेट पर रिलीज हुई तो निया शर्मा के बोल्ड अवतार को देख हर कोई हैरान रह गया था। क्योंकि निया शर्मा की छोटे पर्दे पर पहचान एक संस्कारी बहू के रूप में थी।
निया शर्मा ने स्टार प्लस के शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई। इसके पहले वह काली नाम का शो कर चुकी थीं। इसके बाद जीटीवी के शो जमाई राजा में दिखी थीं। इन दोनों ही शो में उनके साधारण लड़की का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। जमाई राजा में निया शर्मा एक संस्कारी बहू के रूप मे नजर आईं थीं। लेकिन टीवी पर साधारण सी दिखने वालीं निया शर्मा जब ट्विस्टेड में नजर आईं तो काफी बोल्ड अवतार दिखाया। यही नहीं अपनी को-एक्ट्रेस ईशा शर्मा के साथ निया की लिप लॉक सीन खूब चर्चा में रही।
सिर्फ ट्विस्टेड ही नहीं निया शर्मा ने जमाई राजा 2 वेब सीरीज में भी अपने को-एक्टर रवि दुबे के साथ खूब लव मेकिंग सीन्स दिए थे। निया शर्मा इन्हीं वजहों से काफी विवादों रहीं। साल 2015 में जमाई राजा के सेट पर अपनी को स्टार और दोस्त रेहना पंडित के साथ लिप लॉक करने पर भी खूब विवादों में रही थीं। तब उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
विवादों में रहने वालीं निया शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि टीवी एक्ट्रेस को एक अलग ही नजरिए से देखा जाता है। जब कोई टीवी एक्ट्रेस बिकिनी पहनती है तो बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता है। वह देश के बाहर जब भी ऐसी करती हैं उनको मुद्दा बना दिया जाता है। जबकि वह भी औरों की तरह एक एक्ट्रेस ही है। बता दें कि साल 2016 में एक इंटरनेशनल मैगजीन के सर्वे में निया शर्मा को एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी वुमेन का खिताब मिला था। फिलहाल निया शर्मा टीवी के सबसे पॉपुलर शो नागिन का हिस्सा हैं।