Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हिना खान ने टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, हिना ने शो में 8 साल तक अक्षरा का लीड किरदार निभाया था। हिना खान के शो छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी ने शो की कमान संभाली थी। वो शो में अक्षरा की बेटी नायरा का किरदार निभाया था। दोनों ने कुछ महीने साथ काम किया था मगर बाद में हिना खान ने शो छोड़ दिया और लीड रोल में शिवांगी जोशी, मोहसिन खान के अपोजिट नजर आने लगीं।
शिवांगी और हिना के फैंस आपस में भले लड़ते हों लेकिन शिवांगी जोशी ने हाल ही में खुलासा किया कि वो हिना खान से टच में हैं और उनकी बात होती रहती है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जब शिवांगी जोशी को हिना के साथ उनकी सेल्फी दिखाई गई तो उन्होंने कहा ‘मम्मा’। शिवांगी ने बताया कि ये सेल्फी तब की है जब उन्हें शो में आए एक हफ्ता हुआ था और दोनों ने साथ में एक गिफ्ट सेगमेंट किया था।
उसके बाद शिवांगी ने कहा, मैं अभी भी उनसे टच में हूं, कल ही हमारी बात हुई थी। वो ठीक हैं और बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वो फाइटर हैं और वो जल्दी ठीक हो जाएंगी। हम सब उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मुझे आज उनसे मिलने जाना था लेकिन ये हो नहीं पाया। मैं जल्द उनसे मिलूंगी, और वो हम सभी की प्रार्थनाओं में हैं। आप लोग भी उनके लिए प्रेयर करिए। वो अमेजिंग हैं और वो जल्दी से ठीक हो जाएंगी।”
आपको बता दें, हिना खान स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। हिना की पहली कीमोथेरेपी हो चुकी है और एक्ट्रेस ने उसके साइड इफेक्ट्स भी फैंस संग शेयर किए थे। उनके शरीर पर घाव हो गए थे। इस बीच हिना खान काम भी कर रही हैं। कीमोथेरेपी से पहले ही हिना खान ने अपने बाल काट लिए थे, क्योंकि उन्हें पता था कि कीमोथेरेपी में उनके बाल झड़ेंगे। उनकी मां हिना खान को बाल काटते देखकर रोने लगी थीं। हिना अपनी कैंसर जर्नी फैंस से शेयर कर रही हैं। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें स्ट्रॉन्ग बताया था।
