सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली सना सुल्तान (Sana Sultan) आज पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से काफी नेम और फेम मिला है। शो में वो काफी लाइमलाइट में रहीं। अपने लुक और बेबाकी के लिए काफी चर्चा में रहीं। ऐसे में अब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में हैं। सना ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है। साथ ही शादी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर कहा कि वो इसके खिलाफ हैं।

दरअसल, सना सुल्तान ने हाल ही में फिल्मीमंत्रा से बात की। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या वो रिलेशनशिप में हैं? इस पर सना ने पहले कहा कि वो इसके बारे में इतनी आसानी से खुलासा नहीं करने वाली हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने इशारों-इशारों में रिलेशनशिप की बात को कबूला और बताया कि उनका पार्टनर इंडस्ट्री से नहीं है। लेकिन, इसके अलावा ज्यादा कुछ रिवील करने से मना कर दिया। सना सुल्तान ने आगे कहा कि उन्होंने फैसला किया है कि जब तक उनका निकाह नहीं होगा तब तक वो अपना रिलेशनशिप पब्लिक नहीं करेंगी। क्योंकि वो अपना रिश्ता प्राइवेट रखना चाहती हैं।

फेल रिलेशनशिप पर क्या बोलीं सना सुल्तान?

सना आगे फेल रिलेशनशिप को लेकर भी बात की और बताया कि क्यों आजकल रिश्ते फेल हो रहे हैं। उन्होंने इस लेकर कहा कि आजकल रिलेशनशिप ज्यादा इसलिए खराब होते हैं क्योंकि जो चीजें शादी के बाद होती हैं आजकल लोग पहले ही कर लेते हैं। उनका मानना है कि शादी से पहले फिजिकल होने वाली बात ऊपरवाले को पसंद नहीं आती है क्योंकि फिर शादी क्यों बनाई है?

इतना ही नहीं, सना सुल्तान का मानना है कि अगर मोहब्बत सच्ची है तो किसी को फिजिकल रिलेशन बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पहले की शादियों से कंपेयर भी किया और कहा कि पहले के लोग निकाह से पहले इन सब चीजों में नहीं पड़ते थे इसलिए वो रिश्ते टिकते थे। सना ने लोगों को सलाह दी कि अगर शादी से पहले कुछ गलत (फिजिकल रिलेशन) ना करने का फैसला कर लिया जाए तो शादी के बाद जिंदगी खुशहाल रहेगी।

‘खुद पर कंट्रोल रखना जरूरी’

सना ने कहा कि उन्होंने दब से इसका फैसला किया है तब से वो काफी खुश हैं। अंत में ‘बिग बॉस ओटीटी’ की एक्स कंटेस्टेंट ने खुद पर कंट्रोल रखने की बात भी कही। उनका मानना है कि खुद पर कंट्रोल रखना जरूरी है। इससे रिलेशनशिप प्योर होगा और ये जितना प्योर होगा ऊपरवाला उतना ही ब्लेस करेगा।