टीवी की एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक टीवी शोज में काम किया है। उन्हें पॉपुलैरिटी सीरियल ‘उतरन’ से मिली थी। इस शो में काम करने के बाद एक्ट्रेस घर-घर में हिट रहीं। यहां से उनका करियर चल पड़ा। टीवी में आने से पहले उन्होंने भोजपुरी और बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है। ‘बिग बॉस 13’ फेम रश्मि देसाई प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में अब उनके एक्स हसबैंड और ‘उतरन’ फेम एक्टर नंदीश संधू ने तलाक का दर्द साझा किया है। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते के खत्म होने के बाद मीडिया ने उन्हें बहुत कुछ कहा था। उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा था। इसका बुरा असर उनके करियर पर भी पड़ा था। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
दरअसल, टीवी एक्टर नंदीश सांधू ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ और तलाक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने तलाक को लेकर कहा कि कई बार ऐसा होता है कि राई का पहाड़ बना दिया जाता है। सभी को लगता है कि बहुत कुछ हो रहा है। नंदीश ने कहा कि उनको लगता है कि उन दोनों के द्वारा लिया गया तलाक का फैसला काफी बेहतरीन रहा है। क्योंकि उन्होंने साथ में अलग होने का फैसला किया था। एक्टर ने बताया कि उनके विचारों के चलते ही उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उनका मानना है कि दोनों का सोचने का ढंग, विजन और व्यवहार एक जैसा नहीं था। नंदीश ने ये भी माना कि उन्होंने अलग होने में जल्दबाजी की।
फिजिकली एब्यूज करने वाला- नंदीश संधू
नंदीश संधू ने बताया कि उस समय दोनों काफी यंग थे और बहुत समझदार नहीं थे। उनका शो काफी हिट था। शो अच्छा चल रहा था। इसके लिए अच्छी सैलरी मिल रही थी। उनकी जिंदगी में एक महिला थीं और प्यार में थे। टीवी एक्टर ने आगे कहा कि उन्हें कंपैटिबिलिटी की बात तब समझ आई और दोनों शादी के बाद साथ रहने लगे। उस समय उन्हें एहसास हुआ कि वो साथ में बिल्कुल कंपैटिबल नहीं हैं। तलाक के बाद एक्टर को लगा कि कोई उन पर उंगली उठा रहा है। हर कोई उन्हें ऐसे देखता था जैसे वो कोई आरोपी हों। मीडिया में कई तरह की बातें की गई थीं। उन पर फिजिकली एब्यूज करने वाला और कई लड़कियों से रिश्ता रखने वाला इंसान कहा जाने लगा था। उनके लिए वो एक साल बिताना काफी मुश्किल हो गया था। वो काफी परेशान रहने लगे थे। इसका उनके करियर पर बुरा असर पड़ा था। इसके साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि अब वो दोस्त नहीं हैं।
‘उतरन’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
बहरहाल, अगर रश्मि देसाई और नंदीश संधू की पहली मुलाकात के बारे में बात की जाए तो दोनों पहली बार टीवी सीरियल ‘उतरन’ के सेट पर मिले थे। इस दौरान दोनों एक साथ समय बिताने लगे थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। फिर कपल ने शादी कर ली थी। कपल ने साल 2012 में शादी कर ली थी। लेकिन, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया था। 3 सालों के बाद 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद रश्मि ने कई इंटरव्यूज में बताया था कि उनके साथ घरेलू हिंसा हुई है। इनका तलाक काफी सुर्खियों में रहा था।