टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) पिछले दिनों अपने बिगड़े हुए हुलिए को लेकर चर्चा में आई थीं। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा था। उनका वो हुलिया लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो का है, जिसमें उन्हें मैले-कुचैले कपड़ों में देखा गया था। ऐसे में अब वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें रिलेशनशिप के लिए कोई अप्रोच नहीं करता है। चलिए बताते हैं आखिर एक्ट्रेस ने और क्या कुछ कहा है।
दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में फिल्मीज्ञान से बातचीत की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कइयों सवालों के जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि उस क्लॉज के बारे में क्या सोचती हैं, जो आजकल एक्टर्स से साइन कराया जा रहा है कि वो सेट पर अफेयर नहीं कर सकते हैं। इस पर प्रियंका ने कहा कि किसी की फीलिंग्स पर कंट्रोल नहीं किया जा सकता है, जिसको जो करना होगा वो करेगा। उसे कोई रोक नहीं सकता है।
सिंगल क्यों हैं प्रियंका?
इसके साथ ही एक्ट्रेस से ये भी सवाल किया गया कि वो आज भी सिंगल क्यों हैं? क्या अंकित गुप्ता किसी को उन्हें अप्रोच नहीं करने देते हैं? इस पर प्रियंका ने जवाब दिया है कि ऐसा नहीं है लेकिन, उन्हें कोई अप्रोच नहीं करती है। वो इसके बारे में सोचती तक नहीं हैं क्योंकि अपने काम में काफी ज्यादा बिजी हैं और काम को अपना पूरा 100 प्रतिशत देना चाहती हैं।
शादी के बाद भी दोस्त रहेंगे अंकित गुप्ता- प्रियंका
इसके साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वो शादी के बाद भी अंकित गुप्ता के साथ दोस्ती रखेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने शादी के बारे में अभी तक सोचा नहीं है और अभी तक कोई ख्याल भी नहीं। अभी वो अपने काम पर फोकस कर रही हैं तो इसके बारे में नहीं सोच रही हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका और अंकित की डेटिंग की खबरें मीडिया में खूब रही हैं। हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है और ना ही उन्होंने शादी के बारे में सोचा नहीं है। गौरतलब है कि प्रियंका और अंकित की जोड़ी टीवी सीरियल ‘उड़ारिया’ में नजर आई थी। कहा जाता है कि इस शो के दौरान ही प्रियंका के दिल में अंकित के लिए फीलिंग्स जगी थी। इसके बाद दोनों ‘बिग बॉस 16’ में नजर आई थीं। हालांकि, कभी प्रियंका और अंकित ने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।