टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का रोल प्ले कर फेमस हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन में नजर आ रही थीं। लेकिन बीते दिनों ही एक्ट्रेस को शो को छोड़कर बाहर जाना पड़ा। दरअसल, बीते दिन ही रोहित शेट्टी के शो में एलिमिनेशन टास्क हुआ। इस दौरान एलिमिनेट होने वाली शिल्पा शिंदे पहली कंटेस्टेंट रहीं लेकिन, उसके पहले एक्ट्रेस के साथ अजीब घटना घटी। स्टंट के दौरान उन्हें सांप ने जकड़ लिया था। सांप ही उनके गले का फंदा बन गया था, जिसके बाद उनकी जान बचाने के लिए बचाव टीम को भेजना पड़ा था। चलिए बताते हैं कैसे क्या हुआ।
रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का बीता एपिसोड रोमांच से भरा रहा है। हाल ही में आसिम रियाज ने विवादों के चलते शो को छोड़ दिया लेकिन, उनके जाने के बाद भी गरमागरमी अभी कम नहीं हुई है। विवाद जारी हैं। आसिम के जाने के बाद शो में पहला एविक्शन हुआ है। टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। एलिमिनेशन टास्क के दौरान उनके साथ एक अजीब घटना घटी और वो शो से बाहर हो गईं।
स्टंट के दौरान ब्लैंक हो गई थीं एक्ट्रेस
शो में शिल्पा शिंदे ने हेड-ऑन स्टंट किया। इस दौरान उनके शरीर पर एक बड़ा सांप रखा गया था। उन्हें इस सांप के साथ ही स्टंट करना था। अब सांप ने एक्ट्रेस के गले में कसकर जकड़ लिया था। उसने एक्ट्रेस के गले को इतनी तेज जकड़ा था कि वो सांस तक नहीं ले पा रही थीं। इसकी वजह से रोहित को बीच में ही इस स्टंट को रोकना पड़ा। शिल्पा के बचाव के लिए रोहित को बचाव टीम को भेजना पड़ा। जैसे ही सांप की पकड़ को ढीला किया गया तो वो हांफने लगीं। हालांकि, इसके बाद भी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने स्टंट जारी रखा। बाद में उन्होंने बताया था कि स्टंट के दौरान उनके साथ क्या हुआ था वो पूरी तरह से ब्लैंक हो गई थीं। अदिति शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती और शिल्पा शिंदे तीनों ने एलिमिनेशन स्टंट किया था। इस दौरान स्टंट के बाद, शिल्पा को सुमोना और अदिति से भी बदतर परफॉर्मेंस करने की बात कही गई थी, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
एलिमिनेशन स्टंट में कौन-कौन से हैं कंटेस्टेंट्स?
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से शिल्पा शिंदे के बाहर होने के एलिमिनेशन स्टंट में छह कंटेस्टेंट अब बचे हैं। इसमें अगर उन कंटेस्टेंट्स के नाम की बात की जाए तो इसमें शालीन भनोट, नियति फतनानी, गशमीर महाजनी, अभिषेक कुमार और करण वीर मेहरा के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही निमरित कौर अहलूवालिया, अदिति शर्मा, कृष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे और आशीष मेहरोत्रा मे एक और स्टंट किया है।