Kaun Banega Crorepati 16: सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 16 शुरू हो चुका है। इसे टीवी के साथ-साथ सोनी लिव पर देख सकते हैं। इसका पहला एपिसोड टेलीकास्ट हो गया है। इसमें बतौर फर्स्ट कंटेस्टेंट बैंग्लोर के उत्कर्ष बख्शी पहुंचे। उन्होंने 13 सवालों के जवाब दिए। मगर उनकी सुई 25 लाख के सवाल पर जा अटकी और गलत जवाब देकर उन्होंने 6,40,000 की रकम के साथ घर वापसी की। ऐसे में क्या आप 25 लाख के इस सवाल का जवाब जानते हैं, जो कि ‘महाभारत’ से जुड़ा था? चलिए बताते हैं इसके बारे में।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन के पहले कंटेस्टेंट उत्कर्ष बख्शी 25 लाख की राशि के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने इसके लिए दो लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया था लेकिन, फिर भी वो इसे जीतने से चूक गए और जीती हुई राशि में 12,50,000 की रकम भी हार गए, जिसके बाद उन्हें 3,20,000 की रकम के साथ ही वापसी की। इसके अलावा भी उन्हें 3,20,000 की राशि और भी दी गई है। खैर वो भी बताएंगे कैसे लेकिन, जिस सवाल का वो जवाब नहीं दे पाए उसके बारे में बताते हैं। ये सवाल ‘महाभारत’ से जुड़ा था।

सवाल कुछ यूं था कि उत्कर्ष बख्शी से अमिताभ बच्चन ने 25 लाख की रकम के लिए पूछा था, ‘महाभारत के अनुसार, किस भगवान ने अम्बा को एक माला भेंट की थी और कहा था कि जो इसे पहनेगा वो भीष्म को मारेगा?’ इसके लिए उन्होंने चार ऑप्शन भी दिए थे। इसमें (A) भगवान शिव, (B) भगवान कार्तिकेय, (C) भगवान इंद्र, (D) भगवान वायु ये चार ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें सही जवाब (B) भगवान कार्तिकेय था। इसके लिए उत्कर्ष ने ‘डबल डिप’ और ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ की लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था लेकिन, फिर वो इसका सही जवाब नहीं पाए थे। गलत जवाब देने की वजह से जीती हुई राशि 12,50,000 भी वो हार गए और 3,20,000 के साथ घर वापसी की।

कैसे घर ले गए 6,40,000 की राशि?

आपको बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में इस बार काफी ट्विस्ट देखने के लिए मिले हैं। पहला ट्विस्ट है कि शुरू के 5 सवाल के बाद बिना ऑप्शन के सवाल का जवाब देना होता है, जिसके बाद ‘दोगुनास्त्र’ मिलता है। इसके मिलने से जीती हुई राशि डबल हो जाती है, जहां आप इस्तेमाल करना चाहे वहां। ऐसे में उत्कर्ष ने इसे जीता और 3,20,000 के सवाल पर इसका इस्तेमाल किया फिर सही जवाब देकर जीती हुई राशि डबल कर ली। इस तरह से वो घर 6,40,000 लेकर गए। वहीं, दूसरा ट्विस्ट है कि एक खजाने का पिटारा खुलता है, जिसमें 10 सवालों के जवाब देने होते हैं। हर सवाल 10 हजार की राशि के लिए होता है। ऐसे में इससे खत्म लाइफलाइन को वापस से जिंदा किया जा सकता है साथ ही मन चाहे तो जीती राशि को अकाउंट में भी डलवा सकते हैं।