टीवी की फेमस एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य (Jaya Bhattacharya) को शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के लिए जाना जाता है। वो अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि एक डेढ़ महीने के पपी को रेस्क्यू किया है। इसे एक्ट्रेस ने मुंबई के नायगांव उपनगर से बचाया है। इसके साथ ही खुलासा किया है कि इसके साथ बार-बार रेप किया गया है और उन्होंने उस पपी के लिए न्याय की गुहार लगाई है। जया ने बताया कि शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन, बाद में उसे जमानत भी मिल गई और उसे बरी कर दिया गया है।
दरअसल, जया भट्टाचार्य ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से खास बातचीत की है। इस दौरान की बातचीत का उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस पपी के साथ हुई दरिदंगी के मामले को सबके सामने उठा रही हैं और पपी के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कहते हुए देखा जा सकता है, ‘नायगांव के तिवरी गांव में एक चॉल में इस डेढ़ महीने के मेल पपी का रेप हुआ है। बार-बार रेप हुआ है। एफआईआर लिखी गई। लड़का पकड़ा भी गया। लेकिन, उसे छोड़ दिया गया है। अब हम इंतजार कर रहे हैं कि न्याय कैसे मिलेगा। ये सिर्फ इस जानवर की बात नहीं है। ये उन सभी मूक प्राणियों की बात है। वो इंसान का बच्चा क्यों ना हो वो 5-10 महीने का क्यों ना हो। ये भी केसेस हो रहे हैं। सबने देखे हैं। ठीक इन्ही की तरह वो बच्चे मुंह खोलकर बोल नहीं सकते। भले ही उनके दो पांव क्यों ना हों। उनके लिए सभी के लिए न्याय चाहिए।’
जया भट्टाचार्य ने आगे कहा, ‘न्याय जल्द चाहिए और इससे पहले सोसाइटी जो है ना एकदम गर्त में चली जाए। ‘ अब जया का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों ने तो इस पर दुख जताया ही साथ ही मामले को लेकर फैंस ने भी दुख जताया और न्याय की मांग की।
शिबानी दांडेकर ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
इसके साथ ही अगर शिबानी दांडेकर ने जया भट्टाचार्य का वीडियो सामने आने के बाद इस पर रिएक्शन दिया और इस पपी की मदद के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि वो उसे एक सुरक्षित प्यार भरा खोजने में मदद करना चाहेंगी। इस पर जया ने उन्हें जवाब दिया कि बच्चा उनकी देखभला में है। अभी शारीरिक रूप से फिट नहीं है।
वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने इस घटना पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘ये दिल को तोड़ देने वाली घटना है। सच में मेंटल एजुकेशन देना बहुत जरूरी है।’ इसके अलावा अन्य लोग जया भट्टाचार्य के काम की सराहना कर रहे हैं।