टीवी की मधुबाला यानी दृष्टि धामी के घर किलकारी गूंजी है, जी हां! जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था वो दिन आ गया है। दृष्टि धामी ने बेटी को जन्म दिया है और ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। 22 अक्टूबर को दृष्टि और नीरज के घर बेटी का जन्म हुआ और उनके फैंस और करीबी उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
कपल ने एक एनिमेटेड पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें एक बेबी एलिफेंट व्हाइट और पिंक टेंट के सामने सिर पर पिंक बो लगाए बैठा है। इसके पोस्ट में लिखा है, “स्वर्ग से सीधा हमारे दिल में। एक नई लाइफ, एक नई शुरुआत, 22.10.2024। वो आ चुकी है, उसने पिंक बो लगाई है। खुशहाल पेरेंट्स दृष्टि और नीरज। बहुत ज्यादा खुश दादा-दादी सुमन-प्रकाश खेमका, विभूति धामी।”
बधाई दे रहे लोग
दृष्टि और नीरज के घर खुशियां आने पर फैंस और करीबी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। करण वी ग्रोवर, अनिता राज समेत लोगों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा, “बधाई हो।” मोनी रॉय ने लिखा, “दिल से बधाई।” करण ने लिखा, “बधाई हो मम्मी पापा।” इनके अलावा भी कई लोगों ने इनकी पोस्ट पर कमेंट किए।
10वें महीने में हुई डिलीवरी
बता दें कि दृष्टि लगातार सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर रही थीं। उन्होंने हाल ही में बताया था कि उनके 10 महीनें शुरू हो गए लेकिन बच्चा अब तक नहीं आया। इस पोस्ट पर तमाम मदर्स ने मजेदार कमेंट्स किए थे। राहुल वैद्य की पत्नी एक्ट्रेस दिशा परमान ने कमेंट कर बताया था कि उनका बच्चा जल्दी में था और 37वें हफ्ते में ही आ गया था।
युविका चौधरी ने भी दिया बेटी को जन्म
बता दें कि इससे पहल 19 अक्टूबर को प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर भी बेटी का जन्म हुआ। कपल ने आईवीएफ के जरिए बेबी प्लान किया और अब वो भी पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर करीबी दोस्तों और फैंस ने ढेर सारी बधाई दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
