‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से हेडलाइन्स में आ गए हैं। इस बार वजह है उन पर भीड़ का हमला करना। मुंबई में इफ्तार पार्टी के दौरान उन पर अंडे बरसाए गए हैं। इस दौरान वो अपना आपा खो बैठे थे। उनका वीडियो भी सामने आया है। इसके पहले उन्हें हुक्का पार्लर में हुक्का पीते हुए देखा गया था, जिसके बाद मुनव्वर को अरेस्ट किया गया था। ऐसे में वो कोई पहले सेलेब्रिटी नहीं हैं, जिन पर भीड़ ने हमला किया है। इसके पहले कई सेलेब्स रहे हैं, जिन पर अटैक हो चुका है। इसमें किसी पर चाकू से तो किसी पर भीड़ टूट पड़ी थी। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
पार्थ तिवारी
टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य फेम एक्टर पार्थ तिवारी पर एक बार करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया था। उन्होंने घटना को लाइव आकर बताया था। उन्होंने बताया था कि झगड़ा धक्का लगने की वजह से हुआ था और सॉरी बोलने के बाद भी शख्स नहीं माना था। उसने 40-50 गुंडे बुला लिए थे। लोगों ने एक्टर के हाथ पैर पर काफी वार किए थे, जिसके बाद वो नंगे पैर बचते-बचाते पुलिस स्टेशन भागे थे।
मालवी मल्होत्रा
एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर सड़क पर गुंडों ने चाकू से हमला किया था। इसमें वो बुरी तरह से जख्मी हुई थीं। उनके पेट गले और हाथ पर घाव हो गए थे। एक्ट्रेस पर ये हमला एकतरफा प्यार की वजह से हुआ था।
प्रियांक शर्मा
टीवी एक्टर प्रियांक शर्मा को लेकर एक बार खबर सामने आई थी कि वो मां के चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। हॉस्पिटल से बाहर निकलने के दौरान उन पर हमला किया गया था। इस घटना के बारे में एक्टर ने खुद बताया था कि अचानक से शख्स आया और उसने हमला कर दिया था। आव ना ताव उन्हें आकर मारना शुरू कर दिया था।
अभिषेक मलिक
इसके साथ ही अभिषेक मलिक और उनके दोस्तों पर हमला किया गया था। उन पर तीन लोगों ने अटैक किया था। मामला रात का है, जब एक्टर पर तीन लोगों द्वारा अटैक किया गया।
गौहर खान
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान को एक अवॉर्ड शो में शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया था। मामला काफी चर्चा में रहा था। शख्स ने बताया था कि उसने एक्ट्रेस पर उनकी ड्रेस को लेकर हमला किया था। इसकी काफी आलोचना भी हुई थी। गौहर इस मामले को अब तक नहीं भुला पाई हैं।
अमर धालीवाल
अमर धालीवाल पंजाबी एक्टर हैं। उन्हें जोधा-अकबर जैसे टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है। उन पर अमेरिका में जानलेवा हमला हुआ था। बताया गया था कि उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। इस दौरान उन्हें काफी गंभीर चोटें भी आई थी।