टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) 27 साल की है। आनंदी के रोल में दर्शकों इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस अब पहले से काफी बदल गई हैं। टीवी के बाद बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्टिंग के साथ ही लुक्स और निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अभी बहुत छोटी हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर भी बात की थी।
दरअसल, अविका गौर ने एक बार ‘हाउटरफ्लाई’ के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने काफी कुछ शेयर किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक वक्त ऐसा था कि उन्हें लगने लगा था कि अब वो प्रेग्नेंट हो जाएंगी और उनकी लाइफ खत्म हो जाएगी। अविका ने बताया था कि उनको लगता था कि Kiss करने से बच्चे होते हैं।
इतना ही नहीं, अविका ने प्रेग्नेंसी को लेकर अपनी सोच के बारे में बताया था कि कभी-कभी कोई बात करने में जैसे किसी का थूक उड़ जाता और मुंह के पास आ गया तो लगता था कि अब वो प्रेग्नेंट हो जाएंगी और इसके बाद उनकी लाइफ खत्म। एक्ट्रेस ने एक किस्से का भी जिक्र किया था कि जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर ज्वॉइन ही किया था तो एक फैन ने उन्हें हैरान कर दिया था। एक शख्स ने उन्हें मैसेज किया था। उसने कांट की चम्मच पर उनका नाम लिखा और फोटो भेजी थी। उसे देखकर वो हिल गई थीं।
शादी को लेकर क्या बोली थीं अविका गौर?
अविका गौर ने एक बार भारती सिंह के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी शादी हो चुकी है। मिलिंद चंदवानी के साथ रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था कि 6 महीने दोस्त रहने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। बॉयफ्रेंड ने ही उनसे प्यार का इजहार किया था। अविका ने शादी को लेकर कहा था कि उनके हाथ में होता तो वो साढ़े चार साल पहले ही शादी कर चुकी होतीं। कुछ सोचना ही नहीं था। टीवी एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी शादी दिमाग में हो चुकी है। उनके बॉयफ्रेंड ने भी उन्हें करियर में आगे बढ़ने की सलाह दी थी।
बहरहाल, अगर अविका गौर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो साउथ और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को ‘ब्लडी इश्क’ में देखा गया था। उसके पहले वो हॉरर फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ में नजर आई थीं। हिंगी फिल्मों में एक्ट्रेस को कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। मगर, साउथ में उनका अच्छा खासा करियर चल रहा है।
गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों एक विवाद चर्चा में है। ये विवाद शोएब इब्राहिम को लेकर है। उन्होंने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। साथ उन्होंने मेकर्स पर भी आरोप लगाया है। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।