छोटे पर्दे के स्टार्स हुनर हली मयंक गांधी ने शादी कर ली है। दोनों ने 28 अगस्त को दिल्ली में शादी की। इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल रहे। शादी से पहले 27 अगस्त को सगाई की रस्म हुई। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार सुनिल शेट्टी भी मौजूद थे। शादी से पहले इस कपल ने छुट्टियां ले ली थीं और अपने-अपने घर में इस खास मौके की सेलिब्रेशन शुरू कर दी थीं। दोनों की मुलाकात फैमिली के जरिए ही हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। हुनर इससे पहले स्टार प्लस पर आने वाले शो दहलीज की शूटिंग के लिए दिल्ली में थीं। हुनर से शादी करने वाले मयंक पहले टीवी एक्ट्रेस मिहिका वर्मा को डेट कर रहे थे।
बता दें कि हुनर एक जानी पहचानी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्हें अपने शो छल-शह और मात में अदिति जायसवाल और लाइफ ओके पर आने वाले शो एक बूंद इश्क के किरदार नंदिनी के लिए पहचाना जाता है। हुनर ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत 2007 में कहानी घर घर की से की थी। इसके बाद उन्होंने ससुराल गेंदा फूल, 12/24 करोल बाग, कहता है दिल जी ले जरा, दहलीज जैसे कई सीरियल किए।
मयंक गांधी टीवी एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने कसम से, प्यार तूने क्या किया और नंदिनी जैसे शो में काम किया है। साथ ही स्पिल्ट्स विला सीजन 7 में भी कंटेस्टेंट थे। दिल्ली के रहने वाले मयंक ने एक्टिंग की शुरुआत टीवी शो कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट से की। यह शो 9x चैनल पर आता था। मयंक को टीवी रियली शो स्प्लिट्स विला से पहचान मिली थी। हाल ही में मयंक जीटीवी के शो सरोजनी में नजर आई थीं।

