सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में कई चर्चित जोड़ियां रहीं। हर सीजन की तरह ही इसमें कई जोड़ियां बनीं और बिगड़ीं। इसी में एक पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz khan) की जोड़ी भी रही। शो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक इनका रिश्ता चला। यहां तक कि शादी की चर्चा भी रही। तैयारियां भी लगभग चल ही रही थीं। लेकिन, इसी बीच इनके ब्रेकअप की खबरें भी मीडिया में आने लगीं। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपने टूटे रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, ब्रेकअप की खबरों के बीच पवित्रा पुनिया ने ई-टाइम्स से खास बातचीत की है और इस दौरान उन्होंने अपनी रिलेशनशिप और शादी को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो फिलहाल रिलेशनशिप्स और शादी पर फोकस नहीं करना चाहती हैं। वो अपने परिवार का ध्यान रखना चाहती हैं। करियर पर फोकस करना उनका मकसद है। इंटरव्यू में पवित्रा ने कहा कि वो चाहती हैं कि लोग उन्बें और एजाज को प्राइवेसी दें। उनका मानना है कि वो और एजाज जो भी कर रहे हैं उसमें फैंस उन्हें सपोर्ट करें। शांति बनाए रखें।
पवित्रा पुनिया का मानना है कि जो भी होता है वो किसी वजह से होता है। अभी वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पिता को खोया है, जिसे वो उनका सबसे बड़े सपोर्ट मानती थीं। एक्ट्रेस कहती हैं कि एक मां ममता होती है और बाप दीवार। ममता से पेट नहीं पलता और दीवार से सिक्योरिटी, प्रोटेक्शन सब है। उनका एक बड़ा भाई भी है। पवित्रा का मानना है कि उनका भाई भी उन्हें मां के समान मानता है। वो उन्हें बच्चे की तरह मानती हैं। अभी वो ही परिवार में जिम्मेदार हैं। वो कहती हैं कि उनके परिवार के लिए जो जरूरी है वो कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आशा जताई कि लोग उनकी बात को समझेंगे।
ब्रेकअप को लेकर बोलीं पवित्रा पुनिया
इसके अलावा पवित्रा पुनिया ने शादी को लेकर कहा कि अभी वो अपने परिवार का ख्याल रख रही हैं। ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्होंने अपनी रिलेशनशिप के बारे में कुछ सुना है और ये सच भी हो सकता है। उन्हें नहीं पता। आपको बता दें कि पवित्रा और एजाज को ‘बिग बॉस 14’ में प्यार हुआ था। दोनों पिछले 3 सालों से लिव इन में रह रहे थे। उनके ब्रेकअप से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।