मोना सिंह (Mona Singh), बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दोनों इंडस्ट्री में अपना लंबा सफर तय किया है। उन्हें ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ जैसी टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है। इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था और घर-घर में काफी पॉपुलर हुई थीं। हाल ही में उन्हें वेब सीरीज ‘काला पानी’ (Kaala Paani) में देखा गया था। इसमें उनके अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी मैरिज और वर्क लाइफ के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले ही अपने एग्स को फ्रीज करवा दिए थे।
दरअसल, मोना सिंह ने हाल ही में ई-टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उनकी लाइफ अच्छी चल रही है। उनका मानना है कि शादी के बाद इस पर हर दिन काम करना पड़ता है। श्याम और वो हर दिन एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। एक्ट्रेस इसे अच्छी बात मानती हैं कि उनके पास कॉफी पार्टनर, ट्रैवल पार्टनर है, जिसके साथ वो फिल्म और वेब सीरीज देख सकती हैं। वो खुद को और पति को क्रिएटिव बताती हैं। कपल को काम के बारे में आपस में डिस्कस करना अच्छा लगता है।
मोना सिंह को अब रहा पछतावा!
मोना सिंह से इंटरव्यू में उनके फ्रीज एग्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी से पहले वो खुद को ही कंप्लीट मानती थीं। उन्हें नहीं लगता था कि किसी की जरूरत है। लेकिन, जब वो श्याम से मिलीं तो उन्हें प्यार हो गया। एक्ट्रेस का मानना है कि श्याम ने शादी को लेकर उनका नजरिया ही बदल दिया। पति से मिलने से पहले उन्हें कभी इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि वो शादी करना चाहती हैं। दोनों एक-दूसरे को इतना पसंद आए कि उन्होंने शादी कर ली। एक्ट्रेस ने फ्रीज एग्स को लेकर कहा कि जब उन्होंने एग्स को फ्रीज कराए थे तो उन्हें पता नहीं था कि वो शादी करेंगी। अब उन्हें बच्चे की चिंता सता रही है। वो कहती हैं कि उन्हें नहीं पता है कि अब वो बच्चे कब करेंगी। लेकिन उनका मानना है कि अगर वो 20 की उम्र में शादी कर लेती हैं तो आज यहां नहीं होतीं जहां हैं। वो अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।
39 साल की उम्र में की थी शादी
आपको बता दें कि मोना सिंह ने 39 साल की उम्र में सात फेरे लिए थे। उन्होंने 27 दिसंबर, 2019 में बॉयफ्रेंड श्याम राजगोपालन संग शादी की थी। मोना ने अपनी वेडिंग को सीक्रेट रखा था। उनकी वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। एक्ट्रेस की शादी काफी चर्चा में रही थी। 39 साल की उम्र में उन्हें उनका प्यार मिला था। उन्होंने शादी से पहले ही अपने एग्स को फ्रीज कराए थे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस शॉक्ड हो गए थे।