टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) को लेकर फैंस के लिए गुड न्यूज है। वो दूसरी बार मां बनी हैं। उनके घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी है। उन्होंने साल 2019 में सुयश रावत से शादी की थी और तीन साल बाद बेटे अयांश का वेलकम किया था। अब उन्होंने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद घर में उनका जोरदार वेलकम हुआ है।
मोहिना कुमार के मां बनने की खबर उनके फैन पेज से पता चल पाया है कि वो दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। मां और बेटी दोनों ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और घर पर परिवार में उनका ग्रैंड वेलकम किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वायरल हो रहे वीडियो की बात की जाए तो इसे फैन पेज से शेयर किया गया है। इसमें मोहिनी के पति सुयश बेटे अयांश को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। अयांश को उनकी छोटी बहन से मिलवाया जा रहा है। वो नन्ही परी को प्यार से निहार रहे हैं। आस-पास रिश्तेदार और दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। सभी खुशी से झूम रहे हैं।
पिछले महीने किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
मोहिना अब लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्होंने शादी के बाद से ही एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। वो एक्टिंग के साथ-साथ डांस में भी माहिर हैं। वो फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ भी काम कर चुकी हैं। शादी के बाद अब वो अपने परिवार के साथ ही सारा वक्त बिताती हैं। वहीं, प्रेग्नेंसी को लेकर एक्ट्रेस ने इसी साल 13 मार्च को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।