टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने उनके हसबैंड विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को नाम की बजाय दिव्यांका का पति कहे जाने पर पैपराजी की क्लास लगाई थी। इसी के बाद अब बीवी के नाम से पहचाने जाने पर एक्टर विवेक का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि कैसे वो भी एक एक्टर हैं, लेकिन उनकी पहचान महज पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के नाम से होने लगी है। चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा?
दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2016 में को-एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। विवेक इन दिनों डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नजर आ रहे हैं और अपने डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि ये शो उनके लिए कितना जरूरी है और फेमस पत्नी दिव्यांका का जिक्र कर अपना दर्द बयां किया है। विवेक ने बताया कि वो भी एक टीवी एक्टर हैं, लेकिन उनकी पहचान पत्नी के नाम से होने लगी है। उन्हें हमेशा दिव्यांका त्रिपाठी के नाम से बुलाया जाता है। लेकिन, अब वो डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के जरिए साबित करना चाहते हैं कि वो इस पर कितना गर्व महसूस करते हैं।
रो पड़ीं दिव्यांका त्रिपाठी
इस वाकये के दौरान विवेक दहिया की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी वहीं मौजूद होती हैं। वो हसबैंड की ये सारी बातें सुनकर इमोशनल हो जाती हैं और रो पड़ती हैं। उन्हें भी विवेक की डांस परफॉर्मेंस काफी पसंद आती है। वो उनकी तारीफ करते हुए कहती हैं कि ये ब्रिलिएंट था।
दिव्यांका पैपराजी को लगाई थी फटकार
आपको बता दें कि बीते दिनों दिवाली के मौके पर दिव्यांका और विवेक को साथ में स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी को फटकार लगाई थी। इसकी वजह थी पैपराजी का उनके पति को उनके नाम से बुलाना। ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम अभिनेत्री ने कहा था, ‘मेरे पति कौन…नाम क्या है…इनका तुम लोग नाम नहीं लिखते हो। ये कोई तरीका है क्या?’
गौरतलब है कि विवेक दहिया एक टीवी एक्टर हैं। वो 13 साल से छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं। उन्होंने ‘वीरा’, ‘ये हैं मोहब्बतें’ और ‘कुंडली भाग्य’ जैसे शोज में काम किया है।