Tujhse Hai Raabta 26 July Episode: इन दिनों जी टीवी पर आने वाला शो तुझसे है राब्ता दर्शकों के आंखों में चढा हुआ है। दर्शक शो में आने वाली कल्याणी के भोलेपन और हाजिरजवाबी के कायल होते दिख रहे हैं। मल्हार और कल्याणी की जोड़ी दर्शकों को बेहद भा रही है। वैसे लोग जिन्होंने अपने पसंदीदा धारावाहिक का कल का एपिसोड नहीं देखा, वो यहां सीरियल से जुड़ी हर जानकारी को जान सकते हैं।
कल के एपिसोड की शुरुआत हुई जब मल्हार के बिस्तर पर कल्याणी की जगह अथर्व सोया होता है जिसे देखकर कल्याणी चिल्लाती है। दोनों मिलकर अथर्व को कमरे से बाहर निकालने की कोशिश में लग जाते हैं। इसी दौरान मल्हार और कल्याणी कुछ रोमांटिक पल भी साथ में गुजारते हैं। उसके बाद मल्हार कल्याणी से कहता है कि अथर्व की सच्चाई सबके सामने लानी ही पड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ गुंडे मुग्धा को अपने कब्जे में ले लेते हैं।
गुंडे उससे कहते हैं कि कल मल्हार के घर पर पूजा है जहां उन्हें आरडीएक्स छुपाना है और तब तक मुग्धा को मल्हार को अपनी बातों में उलझाकर रखना है। गुंडे उसे धमकी देते हैं कि किसी भी तरह की होशियारी करने पर वो उसे और फैक्ट्री के सभी मजदूरों को मार देंगे। दूसरी तरफ मल्हार अथर्व का सच जानने के लिए उसे हिपनोटाईज करने की कोशिश करता है पर गलती से उसका असर कल्याणी पर हो जाता है और वो बेहोश हो जाती है। मंगलागौरी की पूजा के लिए तैयार होने के दौरान भी कल्याणी अथर्व की तरह ही सबसे पेश आने लगी।
वहीं कल के एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि मंगलागौरी पूजा के लिए कल्याणी तैयार होकर जाएगी। मल्हार को शक होता है कि कल्याणी को अकेले में पाकर अथर्व उस पर हमला न कर दे इसलिए वो लड़कियों का भेष लेता है। कल्याणी की सुरक्षा के लिए मल्हार लड़की रूप में ही पूजा में शामिल होने का सोचता है। क्या मल्हार कल्याणी को खतरों से बचा पाएगा, क्या उसे गुंडों के मकसद के बारे में पता चल पाएगा।

