आज कल हर रेडियो पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का गाना ‘सजन रेडियो.. बजइयो जरा’ सुनाई दे रहा है। फिल्म ट्यूबलाइट का ये गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस शुक्रवार यानी 23 जून को सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से सलमान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जाकर सलमान के फैंस बड़े पर्दे पर इस फिल्म के जरिए सलमान को देख पाएंगे। इस फिल्म के गाने फिल्म की रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो चुके हैं।

सलमान पर फिल्माए गए इन गानों में कुछ अलग है जो लोगों को पसंद आ रहा है। वह है इन गानों की सादगी। फिल्म में दो गाने अमिताभ भट्टाचार्या ने दिए हैं। अमिताभ भट्टाचार्या अपने गानों में जादुई शब्दों के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों के एक एक शब्द में सच्चाई होती है, जिसे हर आम आदमी अपने आप से जोड़ सकता है और म्यूजिक को फील कर सकता है।

फिल्म में का पहला गाना है ‘रेडियो’। अमिताभ भट्टाचार्या ‘रेडियो’ के गीतकार हैं। वहीं इस गाने में संगीत प्रीतम का है। इस गाने को कमल खान अमित मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। गाने में सलमान आस पास के लोकल लोगों के साथ नाचते गाते हुए दिखाए गए हैं।

फिल्म का दूसरा गाना है ‘नाच मेरी जान’ गाने के गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य हैं वहीं संगीत प्रीतम का है। गाने को कमाल खान, नकाश अज़ीज़, देव नेगी, तुषार जोशी ने आवाज दी है। गाने में सलमान और सोहेल दिल खोलकर नाच रहे हैं और कहरहे हैं कि नाच मेरी जान होके मगन तू, छोड़ के सारे किन्तु-परंतू।

तीसरा गाना है..’तिनका तिनका दिल मेरा’। इस गीत को राहत फ़तेह अली खान ने अपने आवाज दी है। इस गाने के गीतकार कौसर मुनीर हैं वहीं संगीतकार प्रीतम हैं। गाने में सोहेल खान, सलमान खान और ओम पुरी नजर आ रहे हैं। सोहेल लड़ाई पर जा रहे हैं वहीं सलमान उनके जाने पर रो रहे हैं। इस दौरान सलमान को हंसाने के लिए सोहेल मजाकिया डांस करते हुए दिखाए गए हैं। गाने में एक नेचुरल इमोशन उभर कर सामने आता है जो देखने वाले की आंखों को नम कर देता है। फिल्म में आतिफ असलम ने भी अपनी आवाज ‘मैं अगर’ गाने में दी है।

फिल्म में आतिफ असलम ने भी अपनी आवाज ‘मैं अगर’ गाने में दी है।