Ekta Kapoor, Hindustani Bhau (Vikas Pathak): एकता कपूर के खिलाफ कुछ वक्त पहले उनकी बोल्ड वेब सीरीज थ्री एक्स को लेकर खूब बवाल मचा था। ऐसे में बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट तक दर्ज कराई थी। बात आर्मी ऑफिसर्स तक जा पहुंची थी। वहीं अब एकता कपूर के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ ने फिर से क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई है।
टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ suburban बांद्रा के मेजेस्ट्रेट कोर्ट में मंगलवार को कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। अब इसी के साथ ही 24 अगस्त को इस केस में पहली हियरिंग है। इस खबर को पाठक के एडवोकेट काशिफ खान ने कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा- ‘मेरे क्लाइंट ने एकता कपूक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा दो लोकल पुलिस स्टेशन में भी केस दर्ज कराया गया है। लेकिन जो तारीख दी गई है तब तक कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता है।’
हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी कंप्लेंट में एकता कपूर के अलावा शोभा कपूर और जितेंद्र कपूर का नाम भी डाला है। कंप्लेंट के मुताबिक- 20 मई को पाठक ने एक ऑल्ट बालाजी का वीडियो देखा था जिसमें मिलिट्री ऑफिसर की वर्दी के साथ गलत व्यवहार किया गया था।
Alt Balaji Web series थ्री एक्स Season 2 को लेकर लोग काफी भड़कते हुए नजर आए थे। इस अडल्ट वेब सीरीज पर सेना के जवानों के अपमान का आरोप लगा था। तो वहीं कुछ लोगों ने इस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इस सीरीज का पहला सीजन भी खूब चर्चा में रहा था।
इस आपत्तिजनक सीन के लिए एकता कपूर ने भारतीय सेना से बाद में माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था- ‘हमारा डिजिटल प्लैटफॉर्म ऑल्ट बालाजी (Alt Balaji) देश की सेना की बहुत इज्जत करता है।’ हिंदुस्तानी भाऊ के साथ था और लोगों ने भी एकता कपूर से मांग की थी माफी मांगने के साथ साथ वह पद्मश्री भी लौटाएं। इसको लेकर एकता कपूर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।