Bollywood Entertainment News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बी-टाउन की चर्चित जोड़ियों में से एक है। इसी बीच अब विक्की के भाई और कैटरीना की बहन की जोड़ी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दोनों को देर रात साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की चर्चा को हवा मिल गई। सोशल मीडिया पर लोग इनके डेटिंग के कयास लगा रहे हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर ने फैंस के साथ ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान उनसे फैंस ने ढेरों सवाल-जवाब किए। उन्होंने भी सभी के शानदार जवाब दिए। इसी बीच एक शख्स ने उनसे ‘गदर 2’ पर सवाल किया। इस पर किंग खान ने फिल्म की तारीफ की और बताया कि उन्होंने इसे देखा। आपको बता दें कि सनी और शाहरुख खान ने पिछले 16 साल से एक-दूसरे से बात नहीं की है। अब ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इनके बीच सबकुछ ठीक हो गया है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और एल्विश यादव साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। फैंस इन्हें साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
टाइगर श्रॉफ की बहन और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से बोल्डनेस का तड़का लगाकर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। देखिए...
दिव्या खोसला कुमार इन दिनों फिल्म 'यारियां 2' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इसका नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के बोल 'Sure Ghar' हैं। देखिए...
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आधी रात को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनकी हालत देखकर एक्टर और पति शोएब इब्राहिम परेशान हो गए। पढ़िए पूरी खबर...
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का नया वीडियो सॉन्ग 'नॉट रमैया वस्तावैया' जल्द ही रिलीज किया जाना है। इसका टीजर पहले ही रिलीज किया गया था। ऐसे में गाने को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। इस वीडियो सॉन्ग को 29 अगस्त को जारी किया जाएगा।
जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका साउथ का ट्रेडिशनल लुक नजर आ रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनका ये लुक तिरुपति मंदिर का है। हाल ही में उन्होंने तिरुपति मंदिर के दर्शन किए हैं। उनका वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर वीडियो को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने के लिए मिल रही है। इसका काउंट डाउन शुरू हो गया है। करण जौहर ने इसका वीडियो देख लिया है। उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है।
बॉलीवुड गायक अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड और फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ से सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर ऑफिशियली रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया है। अब वो अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। देखिए...
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स के साथ-साथ अनुपम खेर ने उन्हें ढेरों बधाई दी है। उन्होंने उनका एक वीडियो शेयर कर लिखा, ' नीरज चोपड़ा की जय…भारत माता की और भी जय।'
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारत के लिए ये गौरव का पल है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें ढेरों विशेज दी है। पढ़िए पूरी खबर...
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म 'जॉ़ली एलएलबी 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि दोनों स्टार्स इसकी शूटिंग अगले साल यानी कि फरवरी 2024 में शुरू करेंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सुभाष कपूर ने इसका स्क्रीनप्ले पूरा कर लिया है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल-2' (Dream Girl-2) ने 'गदर 2' की आंधी में अपना जलवा बरकरार रखा है। पहले हफ्ते फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। पढ़िए पूरी खबर...
'बिग बॉस ओटीटी 2' की एक्स कंटेस्टेंट मनीषा रानी (Manisha Rani) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। आइए जानते हैं एल्विश या अभिषेक या फिर कोई और एक्ट्रेस किसे डेट कर रही हैं? पढ़िए पूरी खबर...
सलमान खान की कथित एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी 63 साल की उम्र में भी अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उनका गॉर्जियस लुक वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी उम्र का अंदाजा भी लगा पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
रश्मि देसाई को फिल्म 'सेक्शन 108' के टीजर लॉन्च इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान 'उतरन' फेम एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिला। उन्होंने इवेंट में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली है।
मिस यूनिवर्स 2021 रहीं हरनाज संधू को बीती रात एक इवेंट में साथ में स्पॉट किया गया। इसमें उन्होंने थाई हाई स्लिट गाउन में ग्लैमर का तड़का लगाया है। उनका वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को लेकर ब्रेकअप की खबरें खूब छाई हुई हैं। इसी बीच दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया और इन सभी खबरों पर विराम लग गया। इसी बीच अब देर रात दोनों को साथ में एक बार फिर से एक इवेंट में साथ में स्पॉट किया गया।
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और एल्विश यादव साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। फैंस इन्हें साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बी-टाउन की चर्चित जोड़ियों में से एक है। इसी बीच अब विक्की के भाई सन्नी कौशल और कैटरीना की बहन इशा बेला की जोड़ी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दोनों को देर रात साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की चर्चा को हवा मिल गई। सोशल मीडिया पर लोग इनके डेटिंग के कयास लगा रहे हैं।