Bollywood News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में आज वो इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी कि 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में इस मूवी को रिलीज कर दिया गया है। एक्टर एक बार फिर से पूजा के किरदार में लोगों को एंटरटेन करते हुए नजर आने वाले हैं। साउथ फिल्म ‘घोस्ट’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे वर्ल्डवाइड 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इब्राहिम अली खान इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो करण जौहर की फिल्म ‘सरजमीन’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसमें उनके अपोजिट कोई हीरोइन नहीं है। लेकिन, बताया जा रहा है कि काजोल की फिल्म में अहम भूमिका हो सकती है। वहीं, 70 के दशक की फिल्म ‘आज की ताजा खबर’ की रिलीज को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर किरण कुमार ने मूवी का पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने जानकारी दी की फिल्म को 50 साल पूरे हो गए हैं। इसे 1973 में रिलीज किया गया था और इसके डायरेक्टर राजेंद्र भाटिया थे। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
दिशा परमार और राहुल वैद्य जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के बेबी शॉवर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आने वाली हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है।
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है। जीत के बाद, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर विकास के बारे में टिप्पणी की, और हंसते हुए इमोजी के साथ “राष्ट्रीय एकता” लिखा। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। फिल्म 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि सनी देओल की मूवी को नए संसद में 3 दिनों तक दिखाई जाएगी।
गौरव चोपड़ा पहले टीवी और अब फिल्मों में अपना सिक्का जमा चुके हैं। अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ के बाद वह अब ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ गौरव का फिल्म में अहम रोल दिखाया गया है। इससे पहले वह ‘राणा नाइडू’ में नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने अपने किरदारों और काम के अलावा सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के दसवें सीजन के बारे में बात की। जिसका वह भी हिस्सा थे। गौरव का मानना है कि Bigg Boss में हिस्सा लेना उनकी लाइफ की सबसे बड़ी भूल थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
उर्वशी रौतेला ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण किया है। उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह ट्रॉफी को किस करते हुए भी दिखाई दे रही हैं।
राखी सावंत इस वक्त आदिल दुर्रानी संग अपने रिश्ते में चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि वह अपने भाई भाभी के साथ उमराह के लिए जा रही हैं। इसके बाद उनका फ्लाइट में बैठे हुए एक वीडियो सामने आया है।
सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस छाई हुई है। फिल्म अब तक 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म के पहले पार्ट का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाना हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। लेकिन इस गाने के कंपोजर उत्तम सिंह नाखुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म के सीक्वल में उनके दो गानों का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसके लिए उनसे संपर्क तक नहीं किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी हो गई है। इसने 14वें दिन कुछ खास कमाई नहीं की है। ऐसे में देखना ये होगा कि 'ड्रीम गर्ल-2' इसे टक्कर दे पाती है या नहीं। पढ़िए पूरी खबर…
साउथ फिल्म 'घोस्ट' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे वर्ल्डवाइड 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इसे वरालक्ष्मी फेस्टिवल के मौके पर रिलीज करने की घोषणा की गई है। इसमें शिवान्ना ने लीड रोल प्ले किया है।
#GHOST hits global screens on Oct 19! ❤️?
— Ramesh Bala (@rameshlaus) August 25, 2023
When the shadows whisper, Know the GHOST is Arriving. ?#GhostReleaseOnOct19th? #Shivanna @NimmaShivanna @lordmgsrinivas @SandeshPro @TSeries @ArjunJanyaMusic @baraju_SuperHit pic.twitter.com/v9mwpzt2BV
'ड्रीम गर्ल 2' की बीती शाम को सेलेब्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई था। इसमें बी-टाउन से कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। इसी बीच एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा ने भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। देखिए…
इब्राहिम अली खान इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो करण जौहर की फिल्म 'सरजमीन' से डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसमें उनके अपोजिट कोई हीरोइन नहीं है। लेकिन, बताया जा रहा है कि काजोल की फिल्म में अहम भूमिका हो सकती है। हालांकि, अभी इसे लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
अल्लू अर्जुन को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसका सेलिब्रेशन उन्होंने पत्नी और बच्चों के साथ मनाया है। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी पत्नी स्नेहा उनके गले से लिपट जाती हैं। कपल एक-दूसरे को किस भी करता है और खूब प्यार लुटाता है। 'पुष्पा' एक्टर बच्चों पर भी प्यार लुटाते हैं। इस अवॉर्ड को पाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
Happiest Wife Now ❤️☺️@alluarjun #AlluArjun? #AlluSneha #NationalAwards pic.twitter.com/DVyn8QIf7X
— Sunny (@Ikunasanyasirao) August 24, 2023
'ड्रीम गर्ल 2' को आज रिलीज कर दिया गया है, लेकिन इसके एक दिन पहले यानी की बीती शाम को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। इसी बीच अवनीत कौर ने व्हाइट कलर की ड्रेस में कहर ही बरपा दिया है। वो भी इसकी स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। देखिए…
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 का बीती रात ऐलान कर दिया गया है। इसमें विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को नेशनल अवॉर्ड मिला है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं सेलेब्स के रिएक्शन्स। यहां पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों पति आदिल खान के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस दरगाह पहुंची हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें सिर पर बड़ी थाल उठाए देखा जा सकता है।
बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट मनीषा रानी को हाल ही में ऑटो रिक्शा की सवारी करते हुए देखा गया। इस दौरान उनसे पैपराजी ने गाड़ी खरीदने के लिए कहा तो उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया कि रातों रात करोड़पति नहीं बन सकते। गाड़ी खरीदने में टाइम लगेगा।
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को रिलीज कर दिया गया है। इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर सभी पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं। एक ने तो फिल्म को 5 में से 4 स्टार भी दिए हैं।
Thanks Asad ???? https://t.co/S7DRhk43xk
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) August 24, 2023
70 के दशक की फिल्म ‘आज की ताजा खबर’ की रिलीज को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर किरण कुमार ने मूवी का पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने जानकारी दी की फिल्म को 50 साल पूरे हो गए हैं। इसे 1973 में रिलीज किया गया था और इसके डायरेक्टर राजेंद्र भाटिया थे।
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में आज वो इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी कि 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में इस मूवी को रिलीज कर दिया गया है।
