Psychological Thriller Movies On OTT: जब भी थ्रिलर फिल्मों का जिक्र होता है, तमिल मूवी ‘रतसासन’ का नाम जरूर आता है। रतसासन’ मूवी में विष्णु विशाल, अमला पॉल जैसे स्टार्स नजर आए थे और फिल्म का सस्पेंस लोगों का दिमाग हिला देता है।

अगर आपको ‘रतसासन’ पसंद आई और आप ऐसी ही साइक्लॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की तलाश में हैं, तो आज हम आपको ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो सस्पेंस के मामले में ‘रतसासन’ को भी पीछे छोड़ देती हैं। इन फिल्मों में सस्पेंस कूट-कूटकर भरा है।

तो चलिए आपको बताते हैं JioHotstar पर उपलब्ध 5 बेहतरीन साइक्लॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के बारे में।

ओटीटी छोड़ फिर थिएटर्स की तरफ बढ़ी राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक?


1. Gaslight (2023)

इस लिस्ट में नंबर वन पर है फिल्म ‘गैसलाइट’। हिंदी भाषा में JioHotstar पर उपलब्ध इस फिल्म को IMDb पर 6.4 रेटिंग मिली है। यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपने पिता से मिलने आती है, मगर यहां हर कोई उससे झूठ बोलता नजर आता है। सच्चाई क्या है — जो उसके दिमाग में है या फिर जो बाहर दिखाई दे रहा है? इसके लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।


2. Rorschach (2022)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है साल 2022 में आई फिल्म ‘Rorschach’। यह फिल्म JioHotstar पर मलयालम भाषा में है, मगर हिंदी सबटाइटल उपलब्ध हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है। इसकी कहानी एक ऐसे शख्स की है जो अपनी मृत पत्नी की आत्मा को तलाशने आता है, लेकिन सस्पेंस जब खुलता है, तो आप अंदर तक सिहर उठते हैं।


3. Jagged Mind (2023)

इस लिस्ट में नंबर 3 पर है साल 2023 में आई अंग्रेजी फिल्म ‘Jagged Mind’। यह फिल्म मूल रूप से अंग्रेजी में है, मगर हिंदी सबटाइटल के साथ आप इसे JioHotstar पर देख सकते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.0 रेटिंग मिली है। इसकी कहानी एक ऐसी महिला की है जो बार-बार टाइम लूप में फँसती है। उसका रिश्ता और उसकी यादें मिलकर क्या साजिश करती हैं — इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

‘वापस आऊंगा या नहीं?’ पाकिस्तानी रिपोर्टर के सवाल पर इरफान खान ने दिया था ऐसा जवाब कि चुप रह गया पूछने वाला | VIDEO


4. The Night House (2020)

इस लिस्ट में नंबर 4 पर है साल 2020 में आई फिल्म ‘The Night House’। यह फिल्म भी मूल रूप से अंग्रेजी में है, JioHotstar पर आप इसे हिंदी सबटाइटल के साथ देख सकते हैं। IMDb पर इस फिल्म को 6.5 रेटिंग मिली है। कहानी एक ऐसी महिला की है जो पति की आत्महत्या के बाद अपने घर में एक भयानक सीक्रेट का पता लगाती है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपको हैरान कर देगा।


5. Black Swan (2010)

साल 2010 में आई अंग्रेजी भाषा की फिल्म ‘Black Swan’ भी एक बेहतरीन साइक्लॉजिकल थ्रिलर है। इस फिल्म को IMDb पर 8.0 रेटिंग मिली है। कहानी एक बैले डांसर की है जो परफेक्शन की चाह में मानसिक रूप से टूट जाती है और एक ऐसी अवस्था में पहुंच जाती है जहां भ्रम और हकीकत के बीच की रेखा मिट जाती है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपको अंदर तक हिला देगा।

ये तो हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की बात अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो यहां क्लिक करके पढ़ें 5 बेहतरीन हॉरर फिल्मों की लिस्ट।