OTT Adda: अगर आप हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं और ओटीटी पर कुछ बढ़िया डरावनी फिल्मों की तलाश है तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपके लिए साउथ की टॉप 3 हॉरर-थ्रिलर फिल्में खोजकर लाए हैं जो ओटीटी पर उपलब्ध हैं और आप घर बैठे इन फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन ये फिल्में ज़रा डरावनी हैं तो कमजोर दिल के हैं तो अकेले में ये फिल्म न देखें।
साउथ सिनेमा में सस्पेंस और मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में खूब बनती हैं, हॉरर फिल्मों को लेकर भी वहां खूब प्रयोग किए गए हैं। आज हम आपको 4 ऐसी ही खतरनाक हॉरर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फिल्मों में खतरनाक सस्पेंस के साथ जबरदस्त क्लाईमैक्स है जिसका अंदाजा आप पूरी फिल्म के दौरान नहीं लगा पाएंगे। इन फिल्मों का रोमांच आपको अंत तक बांधे रखेगा।
अरुंधति Arundhati (2009)
- Telugu फिल्म ‘अरुंधति’ साल 2009 में रिलीज हुई थी। ये हॉरर थ्रिलर फिल्म एक ऐसी महिला की है जो अपने परिवार के पुराने श्राप और खतरनाक आत्मा का सामना करती है। फिल्म में सुपरनेचुरल एलिमेंट्स और दमदार विजुअल्स हैं। फिल्म में अनुष्का शेट्टी लीड रोल में हैं। फिल्म को IMDb पर 7.4/10 रेटिंग मिली है। इसे आप प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
अरुंधति Arundhati (2014)
अरुंधति नाम से साल 2014 में भी एक हॉरर फिल्म आई थी, इस फिल्म में कोएल मलिक लीड रोल में हैं। ये फिल्म प्राइम वीडियो के साथ जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDb पर 5.2/10 रेटिंग मिली है।
‘ले जात बाड़ू देवघर’, पवन सिंह को साली ने मारा ताना, सावन में छाया आकांक्षा दुबे का Bhojpuri Song
भागमति Bhaagamathie (2018)
- साल 2018 में रिलीज हुई Telugu फिल्म भागमति में भी अनुष्का शेट्टी लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जिसे एक भूतिया हवेली में कैद कर दिया जाता है और फिर धीरे-धीरे डरावने रहस्य सामने आते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.0/10 रेटिंग मिली है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर भी मुफ्त उपलब्ध है।
यवरुम नालम Yavarum Nalam (13B) (2009)
- साल 2009 में रिलीज हुई यवरुम नालम एक तमिल साइकॉलॉजिकल सुपरनैचुरल हॉरर मूवी है। ये कहानी एक ऐसे परिवार की है जिनकी जिंदगी टीवी पर आने वाले एक शो से अजीब तरीके से जुड़ जाती है। हिंदी में ये फिल्म 13बी नाम से रिलीज हुई है। इस फिल्म को IMDb पर 7.4/10 रेटिंग मिली है। इस फिल्म में आर माधवन लीड रोल में हैं। “यवरुम नालम” का मतलब है “सब ठीक है”। ये हॉरर फिल्म भी आप प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।