ठीक अक्षय कुमार के करियर की तरह टॉयलेट एक प्रेम कथा भी सफलता की ओर बढ़ रही है। टॉयलेट: एक प्रेम कथा को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इससे पहले 2017 में रिलीज हुई एक्टर की जॉली एलएलबी 2 भी हिट हुई थी। जिस तरह के लगातार फिल्म के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी हो रही है उससे लगता नहीं है कि यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से पहले यह थमेगी। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म 100 करोड़ की रेस में पहुंचने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। बॉलीवुड के ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विट कर कहा- टॉयलेट: एक प्रेम कथा एक घोड़े वाली रेस है। स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया। 80 करोड़ को पार कर लिया अब 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।

अक्षय की फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 50 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली थी। मंगलवार तक फिल्म ने 83.45 करोड़ की कमाई कर ली थी। उम्मीद है कि बुधवार को फिल्म की कमाई में और इजाफा हुआ होगा। अभी आधिकारिक आकंड़े आना बाकी है। इसी वजह से बुधवार को कलेक्शन के 100 करोड़ या उसके करीब पहुंचने पर किसी को हैरानी नहीं होगी।हर दिन के हिसाब से टॉयलेट: एक प्रेम कथा के कलेक्शन को बताते हुए तरण आदर्श ने लिखा- शुक्रवार को 13.10 करोड़, शनिवार को 17.10 करोड़, रविवार को 21.25 करोड़, सोमवार को 12 करोड़ और मंगलवार को 20 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 83.45 करोड़ हो गया है। बहुत शानदार।

आंकड़ों को देखें तो सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई लेकिन मंगलवार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसने फिर रफ्तार पकड़ ली। अक्षय और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म 2017 की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठवीं फिल्म बन गई है। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय की फिल्म ने दुनियाभर से 14.59 करोड़ रुपए कमा लिए है। जिसके साथ ही फिलम का कुल कलेक्शन 120. 16 करोड़ रुपए हो गया है।

भाजपा शासित प्रदेशों में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म की कमाई में लगातार हो रहे इजाफे की वजह इसे दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया है। जहां बहुत से क्रिटिक्स ने इसे कुछ खास नहीं बताया वहीं लोगों ने इसे काफी सराहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I