Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast Latest Update: टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। कभी विवादों को लेकर तो कभी रिप्लेसमेंट की वजह से। ये सीरियल 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसके एक-एक कैरेक्टर लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। हाल ही में शो को बॉयकॉट करने की मांग उठी थी। इसकी वजह था दयाबेन की एंट्री वाला ट्रैक था। फैंस तब मायूस हो गए थे जब शो में दयाबेन की एंट्री नहीं हुई। इन खबरों के बीच अब एक नए नाम की चर्चा जोरों पर होने लगी है। वो कोई नहीं बल्कि मोनाज मेवावाला है। वो शो में मिसेज रोशन सिंह सोढी को रिप्लेस कर रही हैं। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं…
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में पहले मिसेज सोढ़ी का किरदार जेनिफर मिस्त्री ने प्ले किया था। वो इस सीरियल को इसी साल अप्रैल, 2023 में छोड़कर चली गईं। अब शो में उन्हें मोनाज मेवावाल रिप्लेस कर रही हैं। मोनाज इससे पहले कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके माता-पिता फिरदौस मेवावाला और आशा फिरदौस हैं। वो 37 साल की हैं। फिरदौस मेवावाला एक एक्टर हैं। मोनाज ने ‘मीत मिला दे रब्बा’ और ‘रिश्तों की डोर’ जैसे शोज में काम किया है। वो अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक ट्रेंड साल्सा डांसर भी हैं।
2004 में शुरू किया था करियर
मोनाज मोवावाला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में ‘किट्टी पार्टी’ से की थी। इसके बाद वो स्टैंडअप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ का भी हिस्सा रही हैं। वो अपने करियर में ढेरों टीवी सीरियल्स का हिस्सा रही हैं। वो ‘सीआईडी’, ‘एफआईआर’ और ‘सावधान इंडिया’ तक का हिस्सा रह चुकी हैं। इतना ही नहीं वो गुजराती फिल्मों तक में काम कर चुकी हैं। इसमें ‘हूं मारी वाइफ ने अनु हसबैंड’ (2019) जैसे फिल्म के नाम शामिल हैं।
आपको बता दें कि मोनाज मेवावाला टीवी सीरियल्स के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वो अपने लुक्स और खूबसूरती की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं।