‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, लंबे समय से शो चल रहा है और आज भी उतने ही चाव से देखा जाता है। इस शो से कई एक्टर्स स्टार बन गए और कई ऐसे एक्टर्स हैं जो शो छोड़कर चले गए मगर उन्हें आज भी याद किया जाता है। हाल ही में मुंबई के एख इवेंट में शो के निर्माता असित मोदी की मुलाकात भारती सिंह से हुई।
दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारती सिंह, असित मोदी को भाई कहकर बुलाती हैं और दौड़कर उन्हें हग करती हैं। दोनों साथ में पैपराजी को पोज भी देते हैं। इसके बाद असित मोदी, भारती सिंह को दयाबेन कहकर चिढ़ाते भी हैं। वे कहते हैं- अगर जेठालाल पंजाबी होते तो भारती दयाबेन होती।
इसके बाद दोनों साथ में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का टाइटल ट्रैक भी गुनगुनाते हैं।
दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस तो गुजारिश करने लगे असित मोदी से कि उन्हें भारती सिंह को दयाबेन के रूप में लाना चाहिए। एक ने लिखा, ”जेठालाल और भारती सिंह की जोड़ी कैसी होती इमैजिन करो।”
यहां देखें वीडियो
दिलचस्प बात यह है कि लंबे समय से शो में दयाबेन नहीं नजर आ रही हैं। पहले दिशा वकानी शो में दयाबेन बनती थीं मगर साल 2018 में वो मैटरनिटी लीव पर गईं और तबसे वापस नहीं लौटी हैं। असित मोदी ने कई बार कहा था कि शो में दयाबेन वापस आएंगी, लेकिन दर्शकों का इंतजार अभी तक खत्म नहीं हो पाया है। कुछ महीने पहले असित मोदी ने भी पुष्टि कर दी कि दिशा वकानी अब वापस नहीं आएंगी।
‘ये सब बंद करो’, जब पीएम मोदी ने रवि किशन को पैर छूने से रोका, कहा- ‘भारत झुकेगा नहीं’
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी ने एक बातचीत में कहा था, ‘अब उनके लिए शो में वापसी करना मुश्किल है। शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी बदल जाती है। छोटे बच्चों के साथ वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ बैलेंस करना मुश्किल होता है।”
उन्होंने ये भी कहा कि वो चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि भगवान कोई चमत्कार करेंगे और वह वापस आ जाएंगी। अगर वह आती हैं, तो यह अच्छी बात होगी। अगर किसी वजह से वो वापस नहीं आती हैं, तो मुझे शो के लिए दूसरी दयाबेन लानी होगी।’