Tiger Zinda Hai Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पांच साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आई इस जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। सलमान खान की ये तीसरी फिल्म है जो 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। इस फिल्म नें रिलीज के 21 दिनों के भीतर कुल 318.86 करोड़ की कमाई कर ली है।
फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 3.72 करोड़ रूपए कमाए। जबकि शनिवार को फिल्म ने 5.62 करोड़ रूपए की कमाई की। फिल्म ने रविवार को टिकट खिड़की पर और तेजी पकड़ते हुए 8.27 करोड़ रूपए कमाए।सोमवार को सलमान की फिल्म ने 2.72 करोड़ रुपए कमाए। इस फिल्म ने मंगलवार को 2.56 करोड़ी की कमाई की। फिल्म ने बुधवार को 2.30 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं गरुवार को फिल्म ने 2.12 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 316. 74 करोड़ रुपए हो गया है।
#TigerZindaHai continued its VICTORY MARCH in Week 3… All set to cross *lifetime biz* of #BajrangiBhaijaan [₹ 320.34 cr]… Fri 3.72 cr, Sat 5.62 cr, Sun 8.27 cr, Mon 2.72 cr, Tue 2.56 cr, Wed 2.30 cr, Thu 2.12 cr. Total: ₹ 318.86 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 12, 2018
सलमान खान की इस एक्शन पैक्ड फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। इस फिल्म में कैटरीना द्वारा किए गए एक्शन को लेकर भी काफी चर्चा रही। फिल्म साल 2012 में आई एक था टाइगर का सीक्वल थी। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। जबकि टाइगर जिंदा है अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनाई गई है। बता दें इससे पहले सलमान की दो फिल्में ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकी हैं। सलमान की फिल्म सुल्तान और बजरंगी भाईजान इससे पहले 300 करोड़ के क्लब में शामिल हैं।