TikTok Star Mr Faisu and Jannat Zubair Rahmani: TikTok स्टार मिस्टर फैजू (Mr Faisu) अपने फनी वीडियोज के चलते लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी (Jannat Zubair Rahmani) भी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। हालांकि TikTok सुपरस्टार को जन्नत ने सोशल मीडिया पर मात दी है।

मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की बात करें तो मिस्टर फैजू (Mr Faisu) को सोशल मीडिया पर 7.2 मिलियन (70 लाख से ज्यादा) लोग फॉलो करते हैं। वहीं जन्नत जुबैर को इंस्टा पर 9.3 मिलियन (90 लाख से ज्यादा) फॉलोवर्स हैं। ऐसे में जन्नत जुबैर का TikTok स्टार मिस्टर फैजू की तुलना में इंस्टा फॉलोवर्स के मामले में पलड़ा भारी है।

वहीं ट्विटर अकाउंट की बात करें तो जन्नत जुबैर (@jannat_zubair29) के 42 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हालांकि यह अकाउंट वैरिफाइड नहीं है। ऐसे में साफ नहीं है कि यह अकाउंट एक्ट्रेस का आधिकारिक अकाउंट है या फिर नहीं। वहीं मिस्टर फैजू ने अभी तक ट्विटर पर अकाउंट नहीं बनाया है।

Mr Faisu या जन्नत जुबैर, TikTok का जानिए सबसे बड़ा कौन है सितारा?

[bc_video video_id=”6076150222001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

बता दें कि मिस्टर फैजू और जन्नत की जोड़ी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। जबरदस्त पॉपुलैरिटी के कारण दोनों का म्यूजिक एल्बम तेरे बिन कीवे रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा था। हालांकि मिस्टर फैजू के विवादित मामले में वीडियो बनाने के कारण यू-ट्यूब (you tube) ने कार्रवाई करते हुए वीडियो डिलीड कर दिया था। वहीं TikTok ने भी एक्शन लेते हुए मिस्टर फैजू का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था।

कुछ वक्त पहले मिस्टर फैजू और जन्नत के बीच की केमेस्ट्री अच्छी होने के कारण दोनों के रिलेशनशिप की भी अफवाह उड़ी थी। हालांकि एक इवेंट के दौरान जन्नत ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उनके बीच कुछ भी नहीं है। वह केवल अच्छे दोस्त हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)