#fakesmile, TikTok Videos:  सोशल मीडिया पर Tik Tok काफी ट्रेंड कर रहा है। आए दिन लोग इसपर वीडियोज बनाकर शेयर करते रहते हैं। कई सेलिब्रिटीज भी हैं जो Tik Tok पर वीडियोज बनाकर शेयर करते हैं। युवाओं के बीच में टीक-टॉक का बहुत क्रेज़ है। Tik Tok पर कई अलग-अलग तरीके के फिल्टर्स आते हैं जो देखने में बेहत मजेदार लगते हैं। हालही में एक #fakesmile के नाम से फिल्टर आया है जिसका लोग बहुत मजा उठा रहे हैं। इस फिल्टर में लोगों के चेहरे अजीब से हो जाते हैं जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगें।

टीक टॉक एक एप है जिसपर आप अलग-अलग तरीके वीडियोज बनाकर शेयर कर सकते हैं। छोटे वीडियोज से लेकर गाने तक आप इस एप के जरिए बना सकते हैं। यह एप 2016 में लॉन्च हुई थी। लेकिन आज के समय में यह एक बहुत पॉपुलर एप बन चुका है और लोग इसका काफी आनंद भी उठा रहे हैं। आइए देखते हैं उन 4 #fakesmile वीडियोज को जिसे देखने के बाद आप खुद की वीडियो भी बनाने पर मजबूर हो जाएंगें।

1. इस वीडियो में इस लड़के को आप देख सकते हैं कैसे इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए वीडिया शेयर की है। अब तक इस वीडियो पर लगभग 368 हजार लाइक्स आ चुके हैं और 1.5K के लगभग कमेंट्स। इस वीडियो पर अलग-अलग लोग के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। कोई I love you लिखकर भेज रहा है तो कोई इस लड़के को thomas sanders से तुलना कर रहा है।

2. इस वीडियो में यह लड़की एक्ट कर रही है। हालांकि यह वीडियो अधिक बड़ा नहीं है लेकिन फिर भी आपके चेहरे पर हंसी लाने के लिए काफी है। इस वीडियो पर 161.8k लाइक्स और 662 के लगभग कमेंट्स आ चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो पर एक लड़के ने कमेंट भी किया है, ‘I wanna c u in Bollywood…at any cost…do you get that Miss Garima’

3. इस वीडियो में भाई-बहन हैं और इन दोनों में एक ऑटो में इस वीडियो को बनाया है। इस वीडियो पर 228.7k के लगभग लाइक्स आ चुके हैं और 593 के लगभग कमेंट्स आ चुके हैं। वीडियो पर लोगों के काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Tik Tok पर वीडियोज बानना लोगों को काफी आकर्षित करता है। लोग इस एप पर वीडियोज बनाने को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। साथ ही काफी एक्टिव होकर टीक-टॉक के वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं।

(और Entertainment News पढ़ें)