सुपरस्टार सलमान खान किसी न किसी त्योहार पर अपने फैंस के लिए अपनी तरफ से न्यू मूवी रिलीज का तोहफा जरूर लाते हैं। अभी ईद के मौके पर सलमान अपने फैंस के लिए ‘ट्यूबलाइट’ लाए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस में खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस बार सलमान साल के आखिर में अपनी कमर कसते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, इस बार इस साल के एंड में सलमान अब ‘टाइगर जिंदा है’ लेकर आ रहे हैं। कैटरीना कैफ और सलमान स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी समय से इंतजार कतर रहे थे, इसको लेक आज यानी 18 अक्टूबर को सलमान की फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है।
नरक चर्तुदशी के दिन सलमान ने अपने फैन्स को ये बड़ा गिफ्ट दिया है। सलमान ने बुधवार को अपने फैन्स के सामने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का पहला लुक रिलीज कर दिया है। सलमान ने यह फर्स्ट लुक सोशल मीडिया ट्विटर पर जारी किया है। फिल्म साल के आखिर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
Diwali Gift…. pasand aaya? Ab Christmas pe milna… #tigerzindahai pic.twitter.com/ZRReba4oGQ
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 18, 2017
‘Tigers bahut kam Zinda Hain’…Bina baji my mother frm ‘Maine pyar kyun Kiya’ has written n shot amazing pics in d book. Kamaal karti ho. pic.twitter.com/eNjTvRAaTs
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 17, 2017
सलमान पोस्टर में गन हाथ में पकड़े दिख रहे हैं। तस्वीर में सलमान का पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वहीं पोस्टर में एक लाइन लिखी है जो सीधा ध्यान आकर्षित करती है – ‘नो वन हंट लाइक अ वोंडेड टाइगर’। कोई भी एक घायल टाइगर की तरह शिकार नहीं कर सकता। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट 22 दिसंबर लिखी हुई है।
