बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों ईडी की रडार पर हैं। मामला 5000 करोड़ का है। महादेव ऐप वाले ठग की शादी में पहुंचने के बाद बॉलीवुड के 14 स्टार्स इस केस में फंसे हैं और इसी में से एक नाम टाइगर श्रॉफ का है। इसी बीच अब एक्टर का उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इसमें वो एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इसमें टाइगर के साथ कृति सेनन और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये एक पैन इंडिया मास एंटरटेनर फिल्म है।

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने धांसू कैप्शन भी लिखा, ‘उसको कोआ क्या रोकेगा… जब बप्पा का है उस पर हाथ…आ रहा है गणपत… करने एक नई दुनिया की शुरुआत।’ इसके बाद तो इस पर लोग जमकर कमेंट्स करने लगे हैं। रितेश देशमुख ने लिखा, ‘एकदम कड़क।’ रेमो डीसूजा ने फायर वाली इमोजी शेयर की है। इसके साथ ही नुपूर सेनन ने भी इस पर फायर वाला स्टीकर शेयर किया है। फैंस भी इस पोस्टर को देखने के बाद काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

वहीं, अगर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए टाइगर श्रॉफ के पोस्टर की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि टाइगर श्रॉफ एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और अपने हाथ में लाल पट्टी लपेटते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वो डैशिंग बॉडी भी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। टाइगर के लुक को चार लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। उनका लुक वायरल हो रहा है। टाइगर ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक पोस्टर को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर किया है।

अक्टूबर में रिलीज होगी फिल्म

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत-पार्ट 1’ की रिलीज की बात की जाए तो इस पोस्टर को शेयर किए जाने के साथ ही इसकी रिलीज का भी ऐलान किया गया है। फिल्म को दशहरा के मौके पर 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके जरिए टाइगर एक बार फिर से कृति सेनन के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को पहली बार फिल्म ‘हीरोपंती’ में देखा गया था। इस जोड़ी की दूसरी फिल्म ‘गणपत- राइज ऑफ द हीरो’ है। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया हैं। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।