अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनकी ‘बेफिक्रा’ कॉ-स्टार दिशा पाटनी बेशक अपनी रिलेशनशिप से इनकार करते रहें, लेकिन पब्लिक लाइफ में कुछ और ही देखने को मिलता है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। टाइगर और दिशा को कई बार कॉफी और डिनर डेट पर साथ में देखा गया हैं। हालांकि, जब उनसे दोनों की रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछा जाता है तो वे सवाल को बहुत ही चालाकी से टालते हुए नजर आते हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ को बुधवार देर शाम दिशा पाटनी के घर से निकलते हुए देखा गया है। जब टाइगर श्रॉफ दिशा के फ्लैट से निकल रहे थे, वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। टाइगर का दिशा के फ्लैट के बाहर उनकी कार इंतजार कर रही थी। दिशा के फ्लैट से निकलकर टाइगर अपनी कार में बैठकर निकल गए।
बता दें, कुछ दिन पहले बॉलीवुड वेबसाइट पिंकविल्ला से बात करते हुए टाइगर ने कहा था, ‘मैं और दिशा एक्टर हैं यह हमारी जिंदगी का हिस्सा है। लेकिन मैं उनके साथ मेरी रिलेशनशिप नहीं छुपा रहा हूं। मैं उनके साथ बाहर जाना पसंद करता हूं। मैं उनके साथ कॉफी पर जाना पसंद करता हूं। लेकिन इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।’ टाइगर ने पहले दिशा के बारे में कहा था, ‘वह मेरे हिसाब से कुछ ज्यादा ही कूल हैं। दिशा बेहद खूबसूरत हैं। मेरी हसरत है कि ऐसी कोई होती। मैं सबसे ज्यादा अनकूल शख्स है।’
Read Also: टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप पर किया खुलासा, बताया कैसे हैं दोनों के संबंध
दिशा पाटनी महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वे सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आएंगी। दिशा पाटनी हॉलीवुड फिल्म कुंगफू योगा में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार जैकी चेन भी उनके साथ काम कर रहे हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ की द फ्लाइंग जट्ट भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।
Read Also: Video: टाइगर श्रॉफ को गर्लफ्रैंड दिशा पटानी ने मारा मुक्का, दो लाख लोगों ने देखा