Taimur Ali Khan : तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में तैमूर टाइगर बने दिख रहे हैं। इस फोटो को देख कर तैमूर फैंस को तैमूर के दादाजी की याद आ गई। जी हां, सैफ अली खान के पिता और क्रिकेटर रह चुके मंसूर पटौदी खान को ‘टाइगर’ भी कहा जाता था। ऐसे में सोशल मीडिया पर जब तैमूर की टाइगर बनी फोटो सामने आई तो कई फैंस तैमूर को मंसूर अली खान की कॉपी भी कहने लगें। तो कोई कहता कि ‘तैमूर कितना क्यूट लग रहा है, तैमूर की क्यूटनेस की दादागिरी देखो।’

इस तस्वीर में तैमूर की नीली-हरी आंखों पर सबका ध्यान जा रहा है। वहीं तैमूर के चेहरे पर हरे रंग से पेंट कर टाइगर का फेस बनाया है। दरअसल, करण जौहर के बच्चे रूही और यश जौहर का जन्मदिन था। ऐसे में जौहर ने अपने घर में बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें करण ने सेलिब्रिटीज को बच्चों संग बुलाया था।

इस चिल्डन पार्टी में करीना के बेटे के अलावा, सोनाली, नीलम, करिश्मा, आदि सेलेब्स के बच्चे भी शामिल हुए। इस पार्टी से सोहा अली खान की बेटी इनाया की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। इनाया की एक दो वीडियोज भी सामने आई हैं। देखें करण जौहर के बच्चो की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें:-

तैमूर के अलावा बेबी इनाया की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं। इनाया फ्लेयर वाला फ्रॉक पहन कर पार्क में चलती भागती दिख रही है। फैंस इनाया की इन वीडियोज को देख कर कमेंट कर कह रहे हैं कि – इनाया कितनी अडॉरबल है।

तैमूर और इनाया ने यश जौहर और रूही जौहर की ब्रथडे बैश में खूब एंजॉय किया।

इनाया इस वीडियो में डांस करती दिख रही है। वहीं सोहा अली खान इनाया को पोज करके बता रही हैं। इनाया के पीछे करीना कपूर भी दिख रही है। करीना भी तैमूर को नचाने की कोशिश करती दिखती हैं।