रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को शादी के बाद फैन्स और इंडस्ट्री के दोस्तों से बधाई मिल रही है। 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दीपवीर ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की। अब दीपिका पादुकोण भवनानी परिवार का हिस्सा बन गई हैं। बेटे रणवीर सिंह की शादी के बाद पिता जगजीत सिंह भवनानी ने बहू दीपिका के लिए कुछ खास कहा है। रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी में इस बात का खुलासा किया है।

निताशा ने एक इंस्टा स्टोरी में लिखा- सीनियर भवनानी ने आज कहा- ये दीवानी तो भवनानी हो गई। बता दें कि रणवीर सिंह के पिता का डायलॉग फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के एक गाने से मिलता है। जो कुछ इसप्रकार है- ये दीवानी मस्तानी हो गई।

इसके अलावा निताशा ने एक स्टोरी में लिखा– मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार बारिश होनी थी। लेकिन आसमान साफ है। सूरज अपने चरम पर है। सिर्फ इन दोनों के लिए।

नए-नवेले कपल ने कोंकणी और सिंधी रिवाजों से शादी की एक-एक तस्वीर साझा की है। सिंधी शादी में रणवीर पिंक और गोल्डन कांजीवरम शेरवानी और सिर पर साफा बांधा हुआ है। जबकि दीपिका ने लाल रंग का लहंगा पहना है और माथे पर बिंदिया और मेहंदी रचाए दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीपिका और रणवीर की शादी में करीब 30-40 मेहमान शामिल हुए थे। जिसमें परिवार जन और करीबी दोस्त शामिल हैं। 28 नवंबर को दीपवीर इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। साथ ही दीपिका अपने होमटाउन बैंगलोर में 21 नवंबर को पार्टी होस्ट करेंगी।

कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर हनीमून में जाने की बजाय सीधे काम पर लौटेंगे। दरअसल रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसके कारण वह फिल्म के प्रमोशन में जुट जाएंगे। कहा जा रहा है कि लंबे समय तक दीपवीर का हनीमून में जाने का कोई इरादा नहीं है।

नेहा धूपिया ही नहीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हो चुकीं शादी से पहले प्रेग्नेंट

https://www.jansatta.com/entertainment/